फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Instead of being distributed, the workbooks were locked in a room for six months

Lucknow News: बंटने के बजाय छह माह से कमरे में बंद थीं कार्य पुस्तिकाएं

Thu, 01 Jan 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Instead of being distributed, the workbooks were locked in a room for six months
लखनऊ। सरकारी स्कूलों के बच्चों की बौद्धिक गुणवत्ता परखने के लिए निशुल्क किताबों के साथ कार्य पुस्तिकाएं भी दी जाती हैं। मोहनलालगंज के प्राथमिक विद्यालय नेवाजखेड़ा में बच्चों में बांटे जाने के बजाय ये किताबें छह महीने तक कमरे में बंद रहीं। प्रधानाध्यापक ने सर्दी की छुट्टी में मौका मिलते ही 11 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दो क्विंटल किताबें कबाड़ में बेच दीं। बुधवार को जांच करने पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार को यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

बीईओ के पहुंचते ही ग्रामीणों ने विद्यालय को घेर लिया और प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की मांग की। बीईओ ने किसी तरह उन्हें समझाया। अमर उजाला में बुधवार के अंक में खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी मामले पर संज्ञान लिया है। बीईओ ने रसोईया कर्मचारियों के साथ शिक्षामित्र अशोक का भी बयान दर्ज किया।
विज्ञापन


इससे पहले प्रधानाध्यापक ने कहा था कि मंगलवार को शिक्षामित्र ने स्कूल खोला था, जिससे अशोक ने इनकार किया। उन्होंने कार्य पुस्तिकाएं न बंटने को प्रधानाध्यापक रविंद्र गुप्ता की लापरवाही बताया। इससे पहले प्रधानाध्यापक ने इसे भी शिक्षामित्र की साजिश बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबाड़ी को किताबें बेचे जाने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया था। कबाड़ी वाला जैसे ही विद्यालय से ठेलिया लेकर निकला, ग्रामीणों ने उसे घेर लिया था। बोरियां खोलने पर उसमें नई किताबें निकली थीं। ग्रामीणों ने इसका वीडियो भी बनाया था। शिक्षामित्र ने बीईओ को बताया कि प्रधानाध्यापक ने कार्य पुस्तिकाएं वितरित किए जाने की झूठी सूचना भेजी थी। पिछले वर्ष भी कई किताबें नहीं बांटी गई थीी।






कबाड़ी से वापस नहीं ली गईं किताबें

बेची गई कार्य पुस्तिकाएं अभी तक कबाड़ी से वापस नहीं ली गई हैं। बीईओ सुशील कुमार ने बताया कि कबाड़ी वाले का बयान दर्ज किया गया है। किताबें भी वापस मांगी गई हैं। बीएसए विपिन कुमार का कहना है कि मामले की जांच रिपोर्ट बीईओ ने दी है। आरोप सही पाए गए हैं। आरोपी प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed