{"_id":"677c2967039588511c0c1e4f","slug":"install-sign-boards-as-per-requirement-on-the-highway-raebareli-news-c-101-1-slko1032-125366-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईवे पर जरूरत के हिसाब से लगाएं साइन बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईवे पर जरूरत के हिसाब से लगाएं साइन बोर्ड
Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। महाकुंभ के लिए हाईवे को फोरलेन और बाईपासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने डीएम हर्षिता माथुर के साथ हाईवे और बाईपासों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके दिशा निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा हाईवे पर जरूरत के हिसाब से साइनबोर्ड लगाए जाएं, ताकि आने-जाने में कोई परेशानी न हो।
कार्यदायी एजेंसी कालूवाला के प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र यादव ने बताया कि हाईवे पर ज्यादातर काम पूरा हो गया है। सई नदी पुल और बाईपासों से वाहन फर्राटा भरते हुए निकल रहे हैं। छोटे-छोटे कार्य बचे है, जिनको शीघ्र ही पूर्ण कर लिया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि कार्याें में मानक और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
ऊंचाहार में 11 किमी लंबे बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले पूरे राठौरन मजरे ऊंचाहार देहात गांव के पास बाईपास के रेलवे ओवरब्रिज को देखा। ओवरब्रिज पर छत डालने का काम पूरा हो गया। उसकी रेलिंग सहित सौंदर्यीकरण व डामरीकरण का काम चल रहा है, जिसे पूरा कराने के निर्देश दिए। इस इस मौके पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक नवरतन दीप आदि मौजूद रहे।