{"_id":"68a785eebf9219502605e666","slug":"instagram-friend-sexually-abused-me-forced-me-to-have-abortion-too-lucknow-news-c-13-knp1002-1347589-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इंस्टाग्राम दोस्त ने किया यौन शोषण, कराया गर्भपात भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इंस्टाग्राम दोस्त ने किया यौन शोषण, कराया गर्भपात भी
Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी युवती ने लखीमपुर खीरी के शिव कालोनी निवासी महेंद्र वर्मा पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोप है कि गर्भवती होने पर दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे व उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने सोमवार को यौन शोषण, गर्भपात व धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि 21 वर्षीय युवती की लखीमपुर खीरी के शिव कालोनी निवासी महेंद्र वर्मा से इंस्टाग्राम के माध्यम से अक्टूबर 2024 में परिचय हुआ। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। एक दिन महेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा। युवती महेंद्र की बातों में आ गई। पीड़िता के मुताबिक जनवरी 2025 में महेंद्र उसके घर आया, जहां उसने दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर इसकी जानकारी महेंद्र को दी। इस पर महेंद्र लखनऊ आया और जल्द ही शादी का आश्वासन देकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने अपनी मां से महेंद्र के बारे में बताया। छह जून 2025 को महेंद्र युवती के घर आया और 12 जून तक रुका। इस दौरान उसने पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक 13 जून को महेंद्र से दोबारा शादी की बात करने पर वह गाली गलौज करने लगा। शादी का दबाव बनाने पर उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 19 जून को मड़ियांव थाने व 23 जून को पुलिस कमिश्नर को डाक से प्रार्थना पत्र दिया, पर कोई सुनवाई नहीं। उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को मड़ियांव थाने में केस दर्ज किया गया है।