{"_id":"695c2a84f32827f9c2037269","slug":"inspirational-award-to-dr-chandramohan-nautiyal-and-suraj-tiwari-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1547481-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल और सूरज तिवारी को प्रेरक सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल और सूरज तिवारी को प्रेरक सम्मान
Tue, 06 Jan 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में सोमवार को हुए समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में सोमवार को हुए समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन नौटियाल और आकाशवाणी के सूरज तिवारी को प्रेरक सम्मान-2026 से नवाजा गया। चिकित्सक डॉ. अभिषेक मिश्रा और मीडियाकर्मी प्रणव अग्निहोत्री को प्रेरक युवा सम्मान दिया गया। यह आयोजन निराला सभागार में समाजसेवी शिक्षाविद् एवं पत्रकार पं. जगदीश नारायण मिश्र की 22वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हुआ। इस अवसर पर आदि नगरी लखनपुरी विषय पर व्याख्यान और काव्य गोष्ठी भी हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने की। उन्होंने पं. जगदीश नारायण मिश्र से जुड़े संस्मरणों की चर्चा कर उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरक बताया। प्रो. अंबिका प्रसाद तिवारी ने कहा कि लखनऊ पौराणिक महत्व का शहर है। यहां के कई भागों में और समीपस्थ क्षेत्र में लक्ष्मण जी के इस क्षेत्र से जुड़ाव के प्रमाण मिलते हैं। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने लखनपुरी पर व्यापक शोध की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ लेखक रामजी भाई ने भी लक्ष्मण जी से जुड़े प्रसंगों को साझा किया। सर्वेश चंद द्विवेदी ने कहा कि समाज को सनातन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी और पर्यावरणविद राजेश राय ने बताया कि पं. जगदीश नारायण मिश्र ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालयों की स्थापना की थी। आकाशवाणी लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख सुमोना पांडेय ने कहा कि सम्मान व्यक्ति को कुछ नया करने की प्रेरणा देता है। अंत में काव्य गोष्ठी के दौरान ज्योति सिक्का, अखिल आनंद, शिल्पी वास्तव, सुष्मिता त्रिपाठी, देवेश द्विवेदी ने काव्यपाठ किया। संचालन शरद मिश्र ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संदीप बंसल, राम मनोहर त्रिपाठी, डॉ अभिषेक, शिव प्रकाश मिश्र, सुशील पांडेय, दिनेश पांडेय, रंजन मिश्र, प्रदीप पांडेय, सांत्वना अवस्थी, अविनाश चंद्र शर्मा, पंकज अवस्थी प्रशांत, कामाक्षी, आशीष, ओशीन, अभिषेक आदि मौजूद रहे। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष का उत्सव थीम पर वर्ष 2026 का टेबल कैलेंडर भी जारी किया गया।