फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector taking bribe in lucknow video viral, sp orders for investigation

चालान वाहन को छोड़ने के लिए दरोगा ने वसूले दो हजार, वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Thu, 04 Apr 2019 09:07 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
inspector taking bribe in lucknow video viral, sp orders for investigation
सांकेतिक तस्वीर
राजधानी में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों को लूटने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को सआदतगंज थाने में तैनात एक दरोगा की चेकिंग के दौरान पीड़ित से अवैध वसूली की वीडियो वायरल हुई। दिन भर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रही।
विज्ञापन


इसकी जानकारी राजधानी के पुलिस मुखिया को देर शाम को हुई। इसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी बाजारखाला को मामले की जांच सौंपी है। पुलिस अधिकारी दरोगा पर कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने राजधानी में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को सुबह शाम चौराहों पर वाहन चेकिंग करने का निर्देश जारी किया। इसके कुछ इलाकों में वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहां पर वाहन चलाने वाले की गलती के लिए चालान भी काटे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुछ इलाकों में तैनात पुलिसकर्मी इस विशेष अभियान को अवैध कमाई का जरिया बना चुके हैं। इस तरह के कई मामले पुलिस के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ चुके हैं। यहां तक कि वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा चुकी है। दरोगा और सिपाही जो भी दोषी पाया गया उसे निलंबित किया गया। लेकिन इसके बाद भी कुछ दरोगा व सिपाही अवैध वसूली को बदस्तूर जारी रखे हैं। 

बृहस्पतिवार को सआदतगंज थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार मिश्रा भी इस अवैध वसूली के खेल में संलिप्त पाए गये। वाहन चेकिंग के दौरान रकम वसूल कर छोड़ने के दौरान उनकी वीडियो बनाई गई जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सआदतगंज चोर घाटी इलाके में दरोगा पवन कुमार मिश्रा वाहन चेकिंग कर रहे थे। वहां पर उनके अलावा कुछ स्थानीय लोग मौजूद थे। जो उनकी वाहन चेकिंग के दौरान मदद कर रहे थे। इसी बीच एक युवक की गाड़ी पुलिस ने रोकी। उसके दस्तावेज को दरोगा ने अधूरा बताया। कुछ देर तक उनसे एक युवक बातचीत करता रहा। 

इसके बाद गाड़ी मालिक से रकम की मांग की गई। वाहन मालिक ने दरोगा द्वारा मांगे गई रकम को कुछ देर तक कम करने की बात करता रहा। इसके बाद एक बिचौलिये के जरिए मामला 1200 रुपये में तय हुआ। तय होने के कुछ देर बाद युवक ने रकम दरोगा को सुपुर्द कर दी। इसके बाद गाड़ी लेकर वापस चला गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे मामले की वीडियोग्राफी कर ली। जिसे कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्षेत्राधिकारी को सौंपी जांच

एसएसपी कलानिधि नैथानी को शाम को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी हुई। पूरी जानकारी हासिल करने के बाद मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बाजारखाला अनिल कुमार यादव को सुपुर्द कर दिया। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि उन्होंने बताया कि दरोगा ने वाहन चालान की रसीद दिखाई है। लेकिन वीडियो को गंभीरता से लिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed