फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector Recruitment: Examination of more than one candidate of the same name will be held in the same shift, application of two and a half thousand candidates canceled

दरोगा भर्ती : एक ही पाली में होगी एक ही नाम के एक से अधिक अभ्यर्थियों की परीक्षा, ढाई हजार अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त

Wed, 17 Nov 2021 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 17 Nov 2021 12:15 AM IST
सार

राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार साल्वर गिरोह इस तरह की कोशिश करते हैं कि एक से अधिक स्थान से आवेदन करा दिया जाए और जिस परीक्षा केंद्र पर सेटिंग हो जाए वहां परीक्षा दिलाई जाए। 

विज्ञापन
Inspector Recruitment: Examination of more than one candidate of the same name will be held in the same shift, application of two and a half thousand candidates canceled
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में सब इंस्पेक्टर के साढ़े नौ हजार से अधिक पदों के लिए निकली वैकेंसी के लिए परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। साल्वर गैंग भी तरह-तरह से इसमें सेधमारी की कोशिश कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए भर्ती बोर्ड ने भी पूरी तरह से कमर कस रखी है। एक ही नाम वाले अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन में कराई जाएगी।

विज्ञापन

    
जानकारी के अनुसार ऐसे अभ्यर्थियों की छटनी कर उनके आवेदन निरस्त किए जा रहे हैं जिन्होंने एक से अधिक फार्म जमा किए थे। ऐसे अभ्यर्थियों के अंतिम आवेदन को सही मानते हुए बाकी आवेदन को निरस्त कर दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि कई बार साल्वर गिरोह इस तरह की कोशिश करते हैं कि एक से अधिक स्थान से आवेदन करा दिया जाए और जिस परीक्षा केंद्र पर सेटिंग हो जाए वहां परीक्षा दिलाई जाए। 
विज्ञापन


इसी संभावना को समाप्त करते हुए एक ही नाम के अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसे ही 2408 अभ्यर्थियों का अंतिम आवेदन स्वीकार करते हुए बाकी आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक ही नाम वाले अभ्यर्थियों की एक ही दिन एक ही पाली में परीक्षा कराए जाने का मकसद यह है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक स्थानों से आवेदन किया हो तो वह केवल एक ही जगह उपस्थित हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed