दरोगा भर्ती परीक्षा : चार लाख अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, तीन चरणों में आयोजित की गई थी आनलाइन परीक्षा, 15 जिलों में बने थे 101 सेंटर
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 12 नवंबर से शुरू हुई परीक्षा दो दिसंबर तक चली आनलाइन परीक्षा के लिए 15 जिलों में 101 सेंटर बनाए गए थे। दरोगा के इन पदों पर भर्ती के लिए 11 लाख 66 हजार 236 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा के साढ़े नौ हजार पदों पर होने वाली परीक्षा का तीनों चरण बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि 12 नवंबर से शुरू हुई परीक्षा दो दिसंबर तक चली आनलाइन परीक्षा के लिए 15 जिलों में 101 सेंटर बनाए गए थे। दरोगा के इन पदों पर भर्ती के लिए 11 लाख 66 हजार 236 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 7 लाख 62 हजार 912 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। बाकी 4 लाख 3 हजार 317 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यानी लगभग 35 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इन जिलों में आयोजित की गई थी परीक्षा
विश्वकर्मा ने बताया कि यह परीक्षा तीन चरणों में आयोजित हुई थी। पहला चरण 12 नवंबर से 17 नवंबर तक, दूसरा चरण 20 नवंबर से 25 नवंबर तक और तीसरा चरण 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक चला। इस दौरान साल्वर गिरोह के सदस्यों ने 21 स्थानों पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश की और पकड़े गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, नोएडा, प्रयागराज और वाराणसी में आनलाइन परीक्षा के लिए केद्र बनाए गए थे।