फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspector of STF with friends made community kitchen to help people during lockdown in lucknow

इंस्पेक्टर ने दोस्तों संग बनाया कम्युनिटी किचन, लोगों को दिन-रात मुहैया करा रहे हैं भोजन

Tue, 31 Mar 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 31 Mar 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
inspector of STF with friends made community kitchen to help people during lockdown in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए लखनऊ में एसटीएफ के इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने अन्य पुलिसकर्मियों और आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर कम्युनिटी किचन बनाया है।

विज्ञापन


इस किचन के जरिये अरुण कुमार सिंह रोज सैकड़ों लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं। अरुण ने बताया कि पुलिस आयुक्त लखनऊ के पीआरओ संजय खरवार, आयकर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार सिंह, उप आयकर आयुक्त भारत अवस्थी, अमित सहगल व अन्य दोस्तों ने मिलकर यह काम शुरू किया है।
विज्ञापन


बीते आठ दिन से दोस्तों की यह टीम लखनऊ के विभिन्न स्थान पर 6500 से अधिक लोगों को दिन-रात भोजन मुहैया करा रही है। इसके साथ ही ड्यूटी पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को भी चाय और नाश्ता दिया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में अरुण और उनके साथियों की मदद एक स्वयंसेवी संस्था भी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed