फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector-constable of UP Police will be seen wearing a suit for the first time, special dress prepared for li

यूपी: पहली बार सूट पहने हुए दिखेंगे यूपी पुलिस के दरोगा- सिपाही, प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास ड्रेस हुई तैयार

Tue, 16 Jan 2024 08:36 AM IST
रोहित मिश्र सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या
सतीश पाठक, अमर उजाला, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 16 Jan 2024 08:36 AM IST
सार

यूपी पुलिस के दरोगा सिपाही को आपने हमेशा वर्दी में ही देखा होगा। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में इसका बदला हुआ रूप दिखेगा। अयोध्या में पुलिस कर्मी सूट और टाई में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Inspector-constable of UP Police will be seen wearing a suit for the first time, special dress prepared for li
ये होगी यूपी पुलिस की ड्रेस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा खाकी वर्दी पहनकर सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाली पुलिस अयोध्या में पहली बार बदली नजर आएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 288 दारोगा और सिपाही सूट-बूट में विशिष्ट अतिथियों की सुरक्षा करेंगे। इनके खास परिधान लखनऊ में तैयार कराए जा रहे हैं। विशेष रूप से चुने गए इन पुलिसकर्मियों में ज्यादातर खिलाड़ी हैं, जिन्हें विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पुलिस के 11,000 से अधिक जवान अलग-अलग स्थानों पर मोर्चा संभालेेंगे। इनमें अतिविशिष्ट व विशिष्ट लोगों की सुरक्षा में तैनात पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा 288 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी, आरक्षी व महिला आरक्षी इस बार खास ड्रेस में दिखेंगे। इनमें अयोध्या के 106, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व अमेठी के 50-50 और बाराबंकी के 32 पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें 23 उपनिरीक्षकों के अलावा शेष मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल हैं। वीआईपी ड्यूटी के दौरान ये गहरा नीला कोट, आसमानी नीली शर्ट व ग्रे रंग की पैंट पहनेंगे। अधिकतर पुलिसकर्मियों के परिधान तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन


इस विशेष टीम को विभिन्न मानकों के आधार पर चुना गया है। इनमें अधिकतर पुलिसकर्मी विभिन्न प्रकार के खेलों में भी सक्रिय रहते हैं। इन्हें पुलिस महानिरीक्षक की मौजूदगी में तौर-तरीकों के साथ अच्छे व्यवहार के लिए प्रशिक्षित किया गया है। भविष्य में भी होने वाले अति विशिष्ट आयोजनों में यह अब प्रणाली लागू रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दी गई विशेष ट्रेनिंग
लगभग 300 पुलिसकर्मी इस बार कोट-पैंट में वीआईपी ड्यूटी करेंगे। इनके परिधान लगभग तैयार हो गए हैं। इसका खास मकसद भी है। इन्हें विशेष रूप से ट्रेनिंग दी गई है, जो कई मामलों में अहम है।-प्रवीण कुमार, आईजी, अयोध्या रेंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed