{"_id":"6741c92746aa048c2d0d3431","slug":"inspector-committed-suicide-lucknow-news-c-13-lko1070-963885-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात दरोगा ने लगा लिया फंदा
Sat, 23 Nov 2024 05:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात दरोगा थान सिंह चौहान (58) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। उनकी दो साल पहले पदोन्नति हुई थी। घटना अलीगंज इलाके की है।
एटा के मलावन निवासी थान सिंह चौहान परिवार संग अलीगंज की शिवलोक कॉलोनी में रहते थे। कुछ दिन पहले परिवार के कुछ लोग शादी समारोह में गांव गए हुए थे। मकान में बहू व बेटा था। शनिवार सुबह आठ बजे बहू उठी और नीचे पहुंची तो ससुर का शव बरामदे में लगे पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। उनके बेटे योगेंद्र ने बताया कि पहली पत्नी की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की थी। परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटियां और चार बेटे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। परिजनों ने गुलालाघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।