फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspector assaulted in court premises, badge scratched

Lucknow News: कोर्ट परिसर में इंस्पेक्टर से मारपीट, बैज नोचे

Sat, 06 Jan 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Jan 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Inspector assaulted in court premises, badge scratched
लखनऊ। हत्या के प्रयास के मुकदमे में गवाही देने पहुंचे मानकनगर के पूर्व थाना प्रभारी को कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही आरोपी ने धमकाया। साथियों के साथ मारपीट की और वर्दी पर लगी नेम प्लेट व बैच नोच लिए। इंस्पेक्टर ने आरोपी व अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हरदोई पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय वर्ष 2013 में मानकनगर थाना प्रभारी थे। उस समय चेकिंग के दौरान शराब दुकानदार संजय गुप्ता ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। पुलिस ने संजय को गिरफ्तार किया था। बृजेश कुमार ने संजय के खिलाफ मानकनगर थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले में एडीजे 6 की कोर्ट में केस विचाराधीन है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इंस्पेक्टर बृजेश केस में गवाही देने के लिए कोर्ट पहुंचे थे। लंच के समय वह कोर्ट से बाहर चले गए थे। इस बीच उनके पास फोन आया और बताया गया कि जज साहब बुला रहे हैं। इस पर इंस्पेक्टर बृजेश मानकनगर थाने के पैरोकर को साथ लेकर कोर्ट में पहुंचे। तभी कोर्ट रूम के दरवाजे पर ही आरोपी संजय गुप्ता और उसके कुछ साथियों ने इंस्पेक्टर बृजेश को रोक लिया और काॅलर पकड़कर केस में गवाही देने से मना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ने विरोध किया तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई और उनकी वर्दी से नेम प्लेट व बैज नोच लिए गए। पीड़ित इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने आरोपी संजय गुप्ता और कुछ अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ वजीरगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed