फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inspections were conducted at 36 hotels and other establishments, and several were found to be defective.

Lucknow News: 36 होटल व अन्य प्रतिष्ठानाें में निरीक्षण, कई में मिलीं खामियां

Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:20 AM IST
विज्ञापन
Inspections were conducted at 36 hotels and other establishments, and several were found to be defective.
लखनऊ। दिल्ली के मालवीय नगर में अग्निकांड में 21 लोगों के जान गंवाने के बाद दमकल विभाग ने शुक्रवार को जांच अभियान चलाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने संबंधित इलाकों के एफएसओ के साथ 36 होटल, रेस्तरां व क्लबों का निरीक्षण किया और कर्मचारियों को आग से निपटने का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत फायर ऑडिट, सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच की गई। अभियान के तहत एफएसओ पीजीआई माम चंद बडगूजर ने होटल डैमसन प्लम, क्लिक कलेक्शन और किंगशिप का दौरा किया। इस दौरान कई खमियां मिलीं। वहीं, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने होटल जीपी, विनायक, मेट्रो, न्यू मेट्रो, होमटेल, गीत राज, बसंत, होम इन, रिधि पैराडाइज व रेस्टोरेंट बालाजी का ढाबा में मॉक ड्रिल कराई। एफएसओ गोमतीनगर सुशील सिंह ने होटल मैट्रो इन, कमाख्क्षी, ग्रांड रीच, सिल्वर बेल, निर्वाण नेक्सट, सहारा प्लाजा, हाउस ऑफ तमिल रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह और एफएसओ बख्शी का तालाब प्रशांत सिंह ने भी कई होटलों में मॉक ड्रिल कराई। सीएफओ ने बताया कि जिन प्रतिष्ठानों में खामियां मिलीं है उन्हें शनिवार को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

होटलों की जांच के दिए आदेश
दिल्ली में हुए अग्निकांड के बाद अपर जिलाधिकारी लखनऊ सिटी पूर्व महेंद्र पाल सिंह ने लखनऊ में होटलों में अग्नि सुरक्षा को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन होटलों में खामियां हैं उनकी जांच कर सूची तैयार करें। तय समय में उन होटलों में अग्नि सुरक्षा के मानकों को पूरा कराएं। साथ ही सराय एक्ट के तहत दर्ज होटलों के जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed