फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inspection

कोरोना के तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां करें पूरी

Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
inspection
बलरामपुर। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। कलेक्ट्रेट में गुरुवार को समीक्षा कर मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने अधिकारियों को कोरोना महामारी की तीसरी लहर के प्रति सचेत किया। दो स्थानों के टीकाकरण सत्र का निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने हकीकत परखी। अवैध शराब व पटाखों की बिक्री पर अंकुश लगाने के साथ मंडलायुक्त ने बाढ़ आदि की तैयारियों के बारे में जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड 19 प्रबंधन, बचाव कार्य, विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। कोविड 19 के एक्टिव केस, पॉजिविटी रेट, सैंपलिंग, डेथ रेट व होम आइसोलेशन मरीजों को मेडिसिन किट व अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं की उपलब्धता, लेवल 2 अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या और कांटेक्ट ट्रेसिंग आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान विशेष फोकस कर कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने, जिन ग्राम पंचायतों में टीकाकरण सत्र शुरू करना है। वहां तीन दिन पहले निगरानी समितियों के सहयोग से प्रचार-प्रसार करने, इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के माध्यम से निगरानी व कंटेनमेंट जोन में कड़ाई किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तीसरी लहर के तैयारियों की समीक्षा की। नोडल अधिकारी कोविड 19 डॉ. एके सिंघल ने मंडलायुक्त से बताया कि तीसरी लहर से निपटने के लिए सीएचसी स्तर पर लेवल-1 अस्पताल तैयार किए जा रहे है। सभी पर ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। संयुक्त जिला चिकित्सालय में शीघ्र ही ऑक्सीजन प्लांट संचालित हो जाएगा। खाद्यान्न वितरण, श्रमिकों की योजनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पेंशन व गो आश्रय स्थल आदि की समीक्षा की गई। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों, ठेला, रेहड़ी आदि फुटकर विक्रेताओं का डाटा फीड किए जाने का निर्देश दिया जिससे मुख्यमंत्री की तरफ से सभी पात्रों को एक-एक हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम विभाग में अभियान चलाकर पंजीकृत श्रमिकों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया गया। बाढ़ से पहले नदी व नालों का ड्रेनेज और तटबंधों पर पैचिंग आदि कार्य समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के निचले इलाकों में बरसात के दौरान जलभराव होने पर मछली पालन कराकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शराब की दुकानों व अवैध शराब बिक्री के खिलाफ नियमित अभियान चलाने, मास्क न पहनने वालों का चालान करने का निर्देश दिया।

बैठक में डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, सहायक कलेक्ट्रेट अजय जैन, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, एसडीएम अपूर्व व डॉ. अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त ने एमपीपी इंटर कालेज व हरिहरगंज बाजार के टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मेडिकल स्टॉफ से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी और कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed