{"_id":"6afe09746f76ed57780d3f71","slug":"inspected-the-rdso-laboratories-lucknow-news-c-13-lko1070-2013917-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरडीएसओ की प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरडीएसओ की प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण
विज्ञापन
आरडीएसओ की प्रयोगशालाओं का किया निरीक्षण।
लखनऊ। रेलवे बोर्ड में ट्रैक्शन व रोलिंग स्टॅाक सदस्य आर. राजगोपाल बुधवार को लखनऊ में थे। उन्होंने आरडीएसओ का दौरा किया। आरडीएसओ की तकनीकी गतिविधियों व कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
इस अवसर पर अपर महानिदेशक काजी मेराज अहमद ने उनका स्वागत किया। दौरे के दौरान अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन(आरडीएसओ) की संगठनात्मक संरचना व तकनीकी गतिविधियों पर एक प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। इसमें रेलवे अनुसंधान, परीक्षण और तकनीकी विकास में आरडीएसओ की भूमिका को रेखांकित किया गया। रेलवे बोर्ड सदस्य राजगोपाल ने आरडीएसओ के तकनीकी बुनियादी ढांचे व परीक्षण सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एयर ब्रेक प्रयोगशाला, इलेक्ट्रिक लोको प्रयोगशाला, फटीग प्रयोगशाला, सिग्नल प्रयोगशाला, ट्रैक मशीन प्रयोगशाला, एम एंड सी प्रयोगशाला और कंप्यूटर केंद्र का निरीक्षण किया।
संबंधित प्रयोगशालाओं में तकनीकी गतिविधियों और परीक्षण सुविधाओं का प्रदर्शन भी किया गया। आईएमडब्ल्यू सुविधा का प्रदर्शन भी इस दौरान हुआ। इसके अलावा उन्होंने रोलिंग स्टॉक, अनुसंधान और परीक्षण, इलेक्ट्रिक लोको तथा बिजली आपूर्ति एवं ईएमयू निदेशालयों के कार्यों की समीक्षा की। संबंधित निदेशालयों की तकनीकी गतिविधियों और प्रगतिरत कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। यह दौरा ट्रैक्शन, रोलिंग स्टॉक, अनुसंधान और परीक्षण से संबंधित तकनीकी गतिविधियों की समीक्षा का अवसर रहा। विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत संवाद भी हुआ।