{"_id":"5bbb068f867a556826120f4a","slug":"insensitivity-of-bus-driver-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते का शव बस में बांध पूरे शहर में घसीटता रहा ड्राइवर, बताया तो दिया ये अजीब जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते का शव बस में बांध पूरे शहर में घसीटता रहा ड्राइवर, बताया तो दिया ये अजीब जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
अवध डिपो की बस में रस्सी से बंधा कुत्ते का शव
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में रोडवेज के एक बस चालक ने रविवार को अमानवीयता की हद पार कर दी। वह बस में पीछे की ओर डोरी से बंधा कुत्ते का शव शहर की सड़कों पर घसीटता रहा। आरोप है कि लोगों ने जब बस चालक को बताना चाहा कि पीछे कुत्ते का शव गाड़ी से बंधा है तो उसने कहा पता है।
विज्ञापन
Trending Videos
रस्सी से बंधा कुत्ते का शव
- फोटो : amar ujala
सूरजकुंड पार्क तक पहुंचे सरकारी बस चालक को कई लोगों ने टोका कि बस के पीछे कुत्ते का शव बंधा है। इस पर चालक ने कहा, ठीक है... आगे चलो... पता है। रास्ते में एक पुलिसकर्मी ने भी बस रुकवा कर उन्हें बताया लेकिन उसके पीछे मुड़ते ही बस फिर आगे बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रस्सी से बंधा कुत्ते का शव
- फोटो : amar ujala
इस अमानवीयता पर क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने कहा है कि यदि ड्राइवर को यह जानकारी दे दी गई कि बस के पीछे मरा हुआ कुत्ता बंधा है। फिर भी वह बस चला रहा था तो उस पर कार्रवाई बनती है। हम मामले की विस्तृत रिपोर्ट मंगवा रहे हैं। तथ्य सही पाए जाते हैं तो ड्राइवर पर कार्रवाई होगी।
रस्सी से बंधा कुत्ते का शव
- फोटो : amar ujala
बस ड्राइवर पर पुलिसकर्मी की बात का भी असर नहीं हुआ।