फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Innocent Aham used to stay up late at night, so he was killed

Lucknow News: देर रात तक जागता था मासूम अहम, इसलिए मार डाला

Tue, 07 Jul 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Innocent Aham used to stay up late at night, so he was killed
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रशांत सिंह।
गुडंबा। चार वर्षीय मासूम अहम की हत्या उसकी मां पूनम के प्रेमी प्रशांत सिंह ने की थी। पुलिस ने रविवार देर रात आरोपी प्रशांत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में प्रशांत ने कबूला कि अहम के देर रात जागने से पूनम व उसके बीच दूरियां बढ़ रही थीं। इससे झुंझलाकर उसने अहम की पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र ने बताया कि प्रशांत मूलरूप से अयोध्या के सरैया पहाड़पुर का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल करछी बरामद की गई। पूनम उन्नाव के बीघापुर के कटरा दीवानखेड़ा निवासी पति दिनेश कुमार से अलग होकर बेटे अहम के साथ मड़ियांव के श्रीनगर में किराये पर रहती थी। घटना के दिन शुक्रवार को वह काम पर गई थी। प्रशांत ने उसे अहम के बाथरूम में बेसुध पड़े होने की सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने अहम को मृत घोषित किया। पोस्टमार्टम में शॉक एंड हैमरेज के साथ शरीर व पेट में गंभीर चोटों से मौत की पुष्टि हुई। पिता दिनेश ने पूनम व प्रशांत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मां की भूमिका हो रही जांच
इंस्पेक्टर ने बताया कि प्रशांत ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। उसने बताया कि अहम की शरारतों और देर रात तक मोबाइल गेम खेलने के कारण वह पूनम के साथ नजदीकी संबंध नहीं बना पा रहा था। इसी झुंझलाहट में उसने अहम की लात-घूंसों और करछी से पिटाई की। इससे मासूम अहम की मौत हो गई थी। पुलिस पूनम की भूमिका की भी जांच कर रही है। घटना के समय पूनम के काम पर होने की पुष्टि हुई है पर मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी दोस्ती
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि प्रशांत कानपुर में निजी कंपनी में 20 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर नौकरी करता है। करीब आठ माह पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पूनम से दोस्ती हुई थी। अहम की हत्या से पांच दिन पहले प्रशांत पूनम के घर आया था और वहीं रह रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रशांत सिंह।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रशांत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed