{"_id":"696e24624bd53493d90ee738","slug":"inner-engineering-programme-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1566641-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: इनर इंजीनियरिंग पर काम करें रेलकर्मी, बेहतर होगा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: इनर इंजीनियरिंग पर काम करें रेलकर्मी, बेहतर होगा स्वास्थ्य
इनर इंजीनियरिंग पर काम करें रेलकर्मी, बेहतर होगा स्वास्थ्य
Link Copied
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल प्रशासन की ओर से रेलकर्मियों व उनके परिजनों के लिए बंदरियाबाग स्थित ‘संस्कृति‘ अधिकारी क्लब में ईशा फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय योग सत्र आयोजित किया गया। इसमें मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल तथा पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन लखनऊ की अध्यक्षा श्रुति गुप्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने योग सत्र की सराहना करते हुए कहाकि ऐसे आयोजन रेलकर्मियों के स्वास्थ्य, मानसिक शांति तथा कार्यजीवन संतुलन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ईशा फाउंडेशन की ओर से संचालित यह योग सत्र इनर इंजीनियरिंग प्रोग्राम पर आधारित था। जो योग के प्राचीन विज्ञान से प्रेरित सरल अभ्यासों के माध्यम से तनाव प्रबंधन, स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सुधार लाता है। इस प्रकार के कार्यक्रम व्यक्तिगत और पेशेवर उत्कृष्टता के लिए आंतरिक परिवर्तन का अवसर प्रदान करते हैं, जो आधुनिक जीवन की व्यस्तता में संतुलन बनाने में संतुष्टि प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।