{"_id":"655bad02fa0563bd260996b4","slug":"injured-in-accident-raebareli-news-c-101-1-slko1032-7008-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, सात लोग घायल
Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। क्षेत्र में सोमवार एक ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहन के चालक फरार हो गए।
बांदा-बहराइच मार्ग पर पिपरी पुल के पास दोपहर बाद साढ़े तीन बजे हैदरगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की सामने से पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप पर सवार इकौनी, लालगंज निवासी अशोक कुमारी (55), रीना (35), रूपा (25), राधा (14) और तीन बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से अशोक कुमारी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों की तलाश की जा रही है।