फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man attacked his wife, injured in banthara

ससुराल में विवाद के बाद पत्नी को मारा चाकू, साली और सास को भी किया जख्मी

Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
man attacked his wife, injured in banthara
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में मंगलवार शाम को एक युवक ने मामूली विवाद के बाद पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। बचाने दौड़ीं सास व साली को भी जख्मी कर दिया। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, काकोरी के एक गांव में रहने वाले सनी की बंथरा के सादुल्लानगर में ससुराल है।

विज्ञापन


करीब 15 दिन पहले सनी का अपनी पत्नी सोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सोनी अपने मायके चली आई थी। सनी भी मंगलवार सुबह ससुराल पहुंचा। लेकिन उससे नाराज ससुरालीजनों ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी। सनी भड़क गया। वह पत्नी से झगड़ने लगा। उसने ताड़ी उतारने के काम में इस्तेमाल होने वाली चाकू से सोनी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


सोनी लहूलुहान हो गई। यह देख उसकी सास और साली मोनी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो सनी ने उन पर भी हमला बोल दिया। चाकू लगने से मोनी और उसकी मां भी घायल हो गई। आरोपी सनी मौके से भाग गया। पुलिस ने घायल मां-बेटियों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सनी की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed