{"_id":"68ffe37ae656a0ac540b95ba","slug":"information-about-the-conservation-of-marine-fish-lucknow-news-c-13-lko1070-1443385-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समुद्री मछलियों के संरक्षण की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समुद्री मछलियों के संरक्षण की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो की टीम ने लक्षद्वीप के अगाती में चार दिन की कार्यशाला में समुद्री मछलियों के संरक्षण के लिए प्रोत्साहित किया। निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्री जैव विविधता संरक्षण के प्रति हितधारकों और छात्रों को संवेदनशील बनाना रहा।
इस दौरान ‘समुद्र बचाओ, हमारे भविष्य को बचाओ’ पर जागरूकता, ‘पानी के नीचे जीवन’ पर ड्राइंग प्रतियोगिता, ‘हमारा द्वीप, हमारा महासागर, हमारी जिम्मेदारी’ पर जागरूकता कार्यक्रम, ‘लक्षद्वीप के समुद्री संसाधन और सामने आने वाले खतरे’ पर निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
चार दिन तक चले इस जागरूकता कार्यक्रम में 180 से अधिक छात्रों और 100 महिला लाभार्थियों ने भाग लिया। लाभार्थियों को सामुदायिक जलीय कृषि इकाइयों की स्थापना के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर समन्वयन संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. टीटी अजीत कुमार, वैज्ञानिकों डॉ. रेखा एमयू, व डॉ. टीना जयकुमार टीके आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-