{"_id":"61e00a22778f0e40943cea15","slug":"infection-rate-are-rapidly-increasing-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: लखनऊ में 48 घंटे में चार फीसदी से अधिक बढ़ गई संक्रमण दर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता: लखनऊ में 48 घंटे में चार फीसदी से अधिक बढ़ गई संक्रमण दर
Thu, 13 Jan 2022 04:46 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:46 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी तक यह बढ़ोतरी होती रहेगी। इसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना की संक्रमण दर राजधानी में लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 48 घंटे में यह छह से दस प्रतिशत से अधिक पहुंच गई। दिसंबर से तीसरी लहर की शुरुआत मानें तो महज 42 दिन में संक्रमण दर 363 गुना बढ़ गई। एक दिसंबर को यह केवल .03 प्रतिशत थी, जो बुधवार को 10.90 तक पहुंच गई।
विज्ञापन
दिसंबर की शुरुआत में लखनऊ में कोरोना के मामले इकाई में थे, लेकिन फिर इनमें तेजी आती गई। 15 दिसंबर के बाद अचानक काफी तेजी आई और महीना जाते-जाते आधे प्रतिशत के करीब पहुंच गई। एक जनवरी से संक्रमण दर और तेजी से बढ़ी। 10 जनवरी को इसने छह प्रतिशत का आंकड़ा पार किया।
विज्ञापन
इसके बाद महज दो दिन में 10 प्रतिशत के पार पहुंच गई। विशेषज्ञों के अनुसार फरवरी तक यह बढ़ोतरी होती रहेगी। इसके बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है।
तारीख -- सैंपल -- मरीज -- संक्रमण दर
01 दिसंबर -- 6000 -- 02 -- .03
15 दिसंबर -- 8000 -- 04 -- .05
31 दिसंबर -- 12000 -- 49 -- .40
10 जनवरी -- 18000 -- 1114 -- 6.18
11 जनवरी -- 20000 -- 1444 -- 7.22
12 जनवरी -- 20000 -- 2181 -- 10.90