{"_id":"60d2216c955ff9473f5c5411","slug":"infection-is-increasing-in-many-states-stay-alert-at-every-level-chief-minister-yogi-adityanath-says-increase-the-scope-of-investigation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कई राज्यों में बढ़ रहा संक्रमण, हर स्तर पर रहें अलर्ट, सीएम योगी बोले-जांच का दायरा बढ़ाएं कोविड प्रोटोकाल का पालन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कई राज्यों में बढ़ रहा संक्रमण, हर स्तर पर रहें अलर्ट, सीएम योगी बोले-जांच का दायरा बढ़ाएं कोविड प्रोटोकाल का पालन...
Tue, 22 Jun 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:14 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वालों की जांच के लिए हवाई अडडे, रेलवे और बस स्टेशन पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग की जाए। संदिग्ध लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाए। संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विभिन्न राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती दिख रही है। ऐसे में हर स्तर पर अलर्ट रहने की जरूरत है। लॉकडाउन खत्म किया गया है, लेकिन सोशल डिस्टेसिंग का हर हाल में पालन कराना होगा। ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की नीति पर ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को कोरोना नियंत्रण के लिए बनी टीम-9 की समीक्षा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों से आने वालों की जांच के लिए हवाई अडडे, रेलवे और बस स्टेशन पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसकी मॉनीटरिंग की जाए। संदिग्ध लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट भी किया जाए। संक्रमण को प्रभावी ढंग से नियंत्रित रखने के लिए पर्याप्त संख्या में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की जाए।
बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ एकत्र न होने पाए। इसके लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से किया जाए।
विज्ञापन
27 जून से घर- घर बांटी जाएंगी दवाएं
प्रदेश में संक्रमण नियंत्रण के लिए जिलेवार रणनीति बनाई गई है। बुंदेलखंड और तराई वाले इलाके में ज्यादा टीमें लगाई जा रही हैं। राज्यस्तरीय स्वास्थ्य परामर्श समिति की रिपोर्ट के तहत संभावित तीसरी लहर से बचने से उपाय किए जा रहे हैं। दूसरी तरफ संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए भी अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश में बच्चों की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 27 जून से घर-घर दवा वितरण की जाएगी। मेडिकल किट में उपलब्ध दवाइयां कोविड-19 के लक्षणों से बचाव के साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चों का मौसमी बीमारियों से भी बचाएंगी। दवा वितरण के लिए 75000 निगरानी समितियों को जिम्मेदारी सौंपी हैं।
प्रदेश की 3011 पीएचसी और 855 सीएचसी को सभी अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इसी तरह सभी मेडिकल कॉलेजों में 100 बेड के पीआईसीयू व एनआईसीयू तैयार किए जा रहे हैं। इसे जून के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में मंगलवार दोपहर बाद स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी की अध्यक्षता में सभी सीएचसी की जिम्मेदारी संभालने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। इमसें पीआईसीयू और एनआईसीयू निर्माण, सामग्री खरीद सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।