{"_id":"5fc7cb5a8ebc3e9bd0127140","slug":"industrialists-in-mumbai-expressed-willingness-to-invest-hugely-in-front-of-chief-minister-yogi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने भारी-भरकम निवेश की इच्छा जताई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री योगी के सामने भारी-भरकम निवेश की इच्छा जताई
Wed, 02 Dec 2020 10:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने प्रणव अडाणी ने मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने निवेश के ठोस प्रस्ताव रखे। सीएम ने उद्योगपतियों से सरकार को अपने प्रस्ताव देने के लिए कहा। माना जा रहा है कि सरकार की इस पहल से शीघ्र ही प्रदेश में बड़ा निवेश आएगा। इससे रोजगार के अवसरों में जबरदस्त वृद्धि होगी।
धार्मिक शहरों में होटल बनाएगा टाटा ग्रुप
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के विनिर्माण में रुचि दिखाई। इस पर योगी ने उनसे कहा कि जेवर एयरपोर्ट के पास इलेक्ट्रॉनिक सिटी प्रस्तावित है, वहां टाटा ग्रुप निवेश कर सकता है। चंद्रशेखरन ने कहा कि वह अयोध्या और प्रयागराज जैसे धार्मिक पर्यटक स्थलों पर होटल बनाने के इच्छुक हैं। यात्री इलेक्ट्रिक वाहन, चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और बैटरी निर्माण की भी योजना है। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी उनकी कंपनी काम करना चाहती है। सीएम ने उन्हें प्रस्ताव देने के लिए कहा।
फिल्म सिटी में निवेश का न्यौता
योगी ने हीरानंदानी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. निरंजन हीरानंदानी को यूपी में पहले डाटा सेंटर की स्थापना पर धन्यवाद दिया। हीरानंदानी ने बिल्डिंग इंटीग्रेटेड मिक्स्ड यूज टाउनशिप, शिक्षा और निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की कौशल वृद्धि के बारे में जानकारी दी। एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने ग्रुप को प्रस्तावित फिल्म सिटी पर काम करने का भी सुझाव दिया।
विज्ञापन
एग्री सप्लाई चेन में निवेश में रुचि दिखाई
केकेआर इंडिया एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ संजय नायर ने एग्री सप्लाई चेन, कोल्ड स्टोरेज, फार्म मैकेनाइजेशन और वेयरहाउसिंग के क्षेत्र में निवेश में रुचि दिखाई। कहा कि टूरिज्म के क्षेत्र में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए निवेश किया जा सकता है। अस्पतालों की स्थापना पर कहा कि सरकार जमीन उपलब्ध कराए तो शेष कार्य निजी प्लेयर कर सकते हैं।

आरएंडडी सेंटर विकसित करेगी सिमेंस
सिमेंस इंडस्ट्री सॉफ्टवेयर लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट और एमडी सुप्रकाश चौधरी ने कहा कि उनकी कंपनी डिफेंस कॉरिडोर में आरएंडडी सेंटर विकसित करने में निवेश की इच्छुक है। इससे छोटे-मझोले उद्योगों की स्थापना में काफी मदद मिलेगी। कल्यानी ग्रुप के चेयरमैन बाबा एन कल्यानी ने कहा कि कुछ रक्षा उत्पादों के आयात पर पाबंदी से समस्या आ रही है। उन्होंने कौशल विकास केंद्र की स्थापना और 300-400 छोटे-मझोले उद्योगों के साथ एक मैकेनिज्म विकसित करने की योजना भी रखी। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने उनसे अपना प्रस्ताव देने को कहा।
डिफेंस यूनिट स्थापित करेगी एलएंडटी
एलएंडटी के एमडी एसएन सुब्रमन्यन ने कहा कि स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी सॉफ्टवेयर संबंधी कारणों से थी, जिसे दूर कर लिया गया है। योगी ने कहा कि इस दावे का परीक्षण कराया जाएगा। सुब्रमन्यन ने कहा कि कंपनी उत्तराखंड स्थित प्लांट से यूपी को बिजली आपूर्ति कर सकती है। जैसे ही भारत सरकार से स्वीकृति मिलेगी, झांसी में डिफेंस यूनिट स्थापित की जाएगी। उन्होंने यूपी में अस्पतालों की चेन स्थापित करने और गंगा एक्सप्रेस-वे में निवेश की इच्छा जताई।
इन्होंने भी दिखाई रुचि
जेफरसन मेडिकल कॉलेज के मो. अली जेवर एयरपोर्ट के पास मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में निवेश के लिए प्रदेश में अनुकूल नीति है। नाबार्ड के चेयरमैन डॉ. जीआर चिंतला ने कहा कि वे चीनी मिलों के लिए एथेनॉल प्रोडक्शन के लिए 500 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद देने के लिए तैयार हैं। नए ढांचागत प्रोजेक्ट्स के लिए शेष 1136 करोड़ रुपये की स्वीकृति जारी करने के लिए वचनबद्ध हैं। उद्योगपति विकास जैन ने अन्य शहरों के भी म्युनिसिपल बॉन्ड, जसपाल बिंद्रा ने माइक्रो फाइनेंस सेक्टर, अमित नायर ने फिनटेक सिटी विकसित करने, सुमित नारंग ने रिटेल सेक्टर में निवेश के बाबत बात की। वन-97 के प्रेसिडेंट अमित नायर ने एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा पर डिजिटल पेमेंट व्यवस्था में निवेश करने में रुचि दिखाई।