फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Industrialists are running double engine government: Akhilesh

उद्योगपति चला रहे हैं डबल इंजन की सरकार : अखिलेश

Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Industrialists are running double engine government: Akhilesh
रायबरेली में सोमवार को जगतपुर क्षेत्र में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आैर मन
जगतपुर (रायबरेली)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकारों को महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा और कहा कि डबल इंजन की सरकार को उद्योगपति चला रहे हैं। लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर 2024 के चुनाव में भाजपा फिर सत्ता में आ गई तो देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। सबको मिलकर लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। इसके लिए अभी से सभी लोग तैयार हो जाएं।पूर्व मुख्यमंत्री सोमवार को टिकठा मुसल्लेपुर में ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय की ओर से आयोजित सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के हर अन्याय के खिलाफ विधानसभा से लेकर सड़क तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ही लड़ रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पर झूठे दावे करने का आरोप लगाते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभी भाजपा सरकार ने बेरोजगारी दर चार प्रतिशत होने का दावा किया। आज गांव के सारे युवा बेरोजगार हैं। सरकार झूठे दावे करके युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होने का दावा भाजपा कर रही है। उन्होंने इस बारे में भीड़ से सवाल पूछा तो जवाब आया ऐसा कुछ भी नहीं है। अडाणी का नाम लिए बगैर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूंजीपति कुछ ही सालों में विश्व के दूसरे नंबर पर आ गया। आखिर इतना धन उनके पास कहां से आया। इसका जवाब किसी के पास नहीं।
विज्ञापन


आरिफ ने सेवा न की होती तो जिंदा न होता सारस
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरिफ और सारस की दोस्ती का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पक्षी आजाद ही अच्छा लगता है, पिंजरे में नहीं। आरिफ ने सारस की सेवा न की होती तो वह जिंदा न होता। अगर सारस की मौत हो गई तो उसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार की होगी। भाजपा सरकार में आम लोगों पर ही नहीं, पक्षियों पर भी पाबंदी लगाई जा रही है। सारस को चिड़ियाघर इसलिए भेजा गया कि कहीं वह फिर आरिफ के पास न पहुंच जाए। उन्होंने कहा कि गाय के लिए कानून है तो सांड़ के लिए क्यों नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्यों नहीं दिखाई देती सिलिंडर वाली सांसद
सपा मुखिया ने अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सिलिंडर के दाम 1100 रुपये से अधिक हो गए हैं। आपके बगल की अमेठी सीट से सिलिंडर वाली सांसद अब क्यों कहीं नहीं दिखाई देतीं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों के घर में लाल वाला सिलिंडर तो पहुंचा दिया, लेकिन गरीबों के लिए इस महंगाई में सिलिंडर भरवाना मुश्किल है।


विधायक ने अखिलेश को सौंपा गदा, चांदी का मुकुट
ऊंचाहार विधायक डाॅ. मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। साेमवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विधायक ने गदा और चांदी का मुकुट भेंट किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधायक इंद्रजीत सरोज, प्रमोद सिंह फौजी, शिव नारायन सिंह, पंकज सिंह, बिन्नू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed