फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Industrialists are appreciating UP model in all over the world.

GIS 2023: यूपी मॉडल का लोहा मान रही दुनिया, दुनिया भर से मिल रहे निवेश के प्रस्ताव, पैदा होंगे लाखों रोजगार

Thu, 15 Dec 2022 12:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 Dec 2022 12:37 PM IST
सार

दुनिया को अलग-अलग देशों से निवेशकों को यूपी लाने की मुहिम रंग ला रही है। इससे लाखों नए रोजगार पैदा होंगे। प्रदेश सरकार ने मंत्रियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीमें दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजी हैं।
 

विज्ञापन
Industrialists are appreciating UP model in all over the world.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास का योगी मॉडल पूरी दुनिया को पसंद आ रहा है। बेल्जियम, यूएई, कनाडा और अमेरिका के निवेशक भारत में लॉजिस्टिक एंड कॉर्गो, कृषि, पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में निवेश के प्रस्ताव दे रहे हैं। इन निवेश प्रस्तावों के जरिए प्रदेश में लाखों नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। अगले साल फरवरी में लखनऊ में होने जा रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी ने 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश के मंत्रियों और अधिकारियों की अलग-अलग टीमें दुनिया के अलग-अलग देशों में भेजी गई हैं। 

विज्ञापन


होम अप्लायंसेज में होगा 4 हजार करोड़ का निवेश
बेल्जियम में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की अगुवाई में गए प्रतिनिधिमंडल ने जेमिनी कॉर्पोरेशन के साथ 200 करोड़ रुपये का एमओयू साइन किया है। नंदी ने बताया कि जेमिनी कॉर्पोरेशन वाराणसी में 200 करोड़ रुपये की लागत से 300 टन प्रति दिन के हिसाब से प्लास्टिक रीसाइक्लिंग प्लांट स्थापित करेगी। इस दौरान जेमिनी कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर वेदप्रकाश लता, विष्णु अग्रवाल, पवन बिरला व विवेक बेगवानी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की ओर से अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल भी उपस्थित रहे। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार को एंबेसी के अधिकारियों के साथ स्वीडन के स्टॉकहोम में फर्नीचर और होम अप्लायंसेज कंपनी आइकिया के मैनेजमेंट से भी मिला। कंपनी के ग्लोबल एक्सपेंसन हेड जैन क्रिस्टीनसन ने चार हजार करोड़ निवेश की इच्छा जाहिर की। कंपनी उत्तर प्रदेश में रिटेल स्टोर्स व लग्जरी मॉल खोलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महिला के बाल खींचे... कभी कमर से पकड़ा... ऐसा बर्ताव किया, जानें- क्या था कारण, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नगर निकाय चुनाव में महिलाओं को टिकट वितरण में वरीयता देगी कांग्रेस


यूएई से मिले 20 हजार करोड़ के आशय पत्र
यूएई में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल को 20340 करोड़ रुपये के 25 लेटर ऑफ  इंटेंट (आशय पत्र) मिले हैं। इस निवेश के जरिए प्रदेश में 27 हजार नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। डीपी वर्ल्ड के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश के दादरी में लॉजिस्टिक और कॉर्गो के क्षेत्र में संयुक्त उपक्रम में निवेश पर सहमति जताई। कानपुर के करीब हाईवे और रेलवे कनेक्टिविटी वाली भूमि की भी जरूरत बताई, ताकि बड़ा लॉजिस्टिक प्लांट स्थापित किया जा सके। संयुक्त उपक्रम के तहत 2 हजार एकड़ भूमि की जरूरत होगी। इस दौरान ग्रीनको ग्रुप के साथ एमओयू हस्ताक्षर किया गया। यह ग्रुप उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 3000 मेगावाट का पम्प्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट स्थापित करेगा। 


कनाडा में रिन्युएबल एनर्जी और हाईवे इंफ्राफ्रस्ट्रक्चर पर फोकस
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह कनाडा के मॉन्ट्रियल में जेएमक्यू ग्लोबल के चीफ  मेंटर व को-फाउंडर हिलमी कुरैशी से मिला। कुरैशी ने हेल्थ टेक्नोलॉजी में निवेश की इच्छा जाहिर की। सीडीपीक्यू के डायरेक्टर एरिक क्रिप्टन ने रिन्युएबल एनर्जी व हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई। फैन कैंप एक्सप्लोरेशन लिमिटेड के सीईओ राजेश शर्मा ने मिनरल एक्सप्लोरेशन व एनर्जी रिडक्शन के क्षेत्र में निवेश पर सहमति दी। इन्वेस्ट यूपी और कनाडा इंडिया ग्लोबल फोरम के बीच जीआईएस-2023 के प्रचार को लेकर एक एमओयू भी हुआ।

न्यूयॉर्क से आएगा कृषि तकनीक क्षेत्र में निवेश
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की अध्यक्षता वाले प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के न्यूयार्क में विंगस्योर के फाउंडर और सीईओ अवि बसु से मिला। इस दौरान कृषि के क्षेत्र में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर चर्चा हुई। न्यूयॉर्क में भारत के काउंसलेट जनरल रणधीर जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को अमेरिका में निर्मित परफ्यूम भेंट किया, जिसमें यूपी के ओडीओपी उत्पाद कन्नौज के इत्र से बने सार का उपयोग किया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे पर लगेगी 2500 करोड़ से टेक्सटाइल मशीनरी यूनिट
दक्षिण कोरिया के सियोल में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो किया। इस दौरान दक्षिण कोरिया के तमाम टूर ऑपरेटर्स व बिजनेस समूहों ने रुचि दिखाई। यह प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जापान के टोक्यो भी पहुंचा। जापान इंडिया इंडस्ट्री प्रमोशन एसोसिएशन के प्रशांत गोडघाटे के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर 2500 करोड़ की लागत से टेक्सटाइल मशीनरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए एमओयू साइन किया। इस निवेश से प्रदेश के 5000 लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed