{"_id":"a73987546608918fedbed5adde007fef","slug":"indu-projects-company-is-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आप भी तो नहीं फंसे इस कंपनी के फेर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं आप भी तो नहीं फंसे इस कंपनी के फेर में
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 04 Feb 2014 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में हुए एक बैंक घोटाले में इंदु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड डिफाल्टर हो
विज्ञापन
गई है और इसके बैंक अकाउंट सीज कर दिए गए हैं।
ऐसे में राजधानी की दो अहम आवासीय योजनाओं पर संकट आ गया है। फैजाबाद रोड पर पारिजात अपार्टमेंट स्कीम और कानपुर रोड की एलडीए कॉलोनी में बनाई जा रही सनराइज अपार्टमेंट स्कीम का काम रोक दिया गया है।
इसके बाद प्राधिकरण के मुख्य अभियंता की ओर से इस कंपनी की बैंक गारंटी जब्त करने का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, प्राधिकरण ने नई कंपनियों की तलाश शुरू कर दी है और बचे हुए काम का अंदाजा लगाया जा रहा है।
जितना काम बचा हुआ है, उसी हिसाब से प्राधिकरण टेंडर करेगा। फिलहाल दोनों ही अपार्टमेंट की योजनाओं में 750 आवंटियों के तीन अरब रुपये फंसे हैं।
इंदु प्रोजेक्ट्स लिमिटेड तीन साल से कानपुर रोड के सनराइज अपार्टमेंट का निर्माण कर रहा है। दूसरी ओर, फैजाबाद रोड पर परिजात अपार्टमेंट का काम भी यही कंपनी कर रही है।
पिछले दिनों जब कंपनी ने करीब डेढ़ महीने तक काम का आगाज अपेक्षाकृत गति से नहीं किया तो उसे नोटिस जारी किया गया।
इसके बाद कंपनी की ओर से कहा गया कि वह फिलहाल काम करने में सक्षम नहीं है, जिसके बाद में यह नोटिस जारी किया गया है।