फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indo Islamic Cultural Foundation issued its Logo.

अयोध्या में मस्जिद निर्माण की तैयारियां तेज, ट्रस्ट ने जारी किया लोगो

Sun, 23 Aug 2020 04:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 23 Aug 2020 04:11 PM IST
विज्ञापन
Indo Islamic Cultural Foundation issued its Logo.
इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन द्वारा जारी किया गया लोगो। - फोटो : amar ujala

अयोध्या के धन्नीपुर में दी गई पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद निर्माण के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इसके लिए रविवार को इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने लोगो जारी कर दिया है।

विज्ञापन


लोगो में आईआईसीएफ लिखा हुआ है जिसका मतलब इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन है। बता दें कि पांच एकड़ जमीन पर मस्जिद के साथ ही अस्पताल का भी निर्माण होगा।

शनिवार को ऑर्किटेक्ट के संग दौरे पर आए सुन्नी वक्फ बोर्ड के सचिव ने ये संकेत दिए हैं। साथ ही टीम ने आसपास की भौगोलिक स्थिति की जानकारी भी जुटाई। ऐसे में अब जमीन पर मस्जिद और अस्पताल के लिए मानचित्र तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


अयोध्या में राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शासन ने मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ जमीन दी है। यह जमीन सोहावल तहसील के धन्नीपुर गांव में आवंटित की गई है। सरकारी जमीन पर मौजूदा वक्त में धान की फसल खड़ी है। पांच अगस्त को पीएम के हाथों राम मंदिर निर्माण के लिए नींव पूजन होने के बाद धन्नीपुर में मजिस्द निर्माण की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों मस्जिद के लिए शासन से मिली पांच एकड़ जमीन की नापजोख भी हो चुकी है। अब उस जमीन को ट्रस्ट को देने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। शुक्रवार को सुन्नी वक्फ बोर्ड के सदस्य फरहान सोहावल रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचकर जमीन की मालियत जानी थी, साथ ही स्टांप शुल्क के बारे में भी जानकारी ली थी। ये ब्योरा जुटाने के बाद शनिवार को फिर से सुन्नी वक्फ बोर्ड के सचिव अतहर हुसैन ऑर्किटेक्ट संग पहुंचे और जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed