{"_id":"5fb7a1dd853d0f3cf432deae","slug":"indigo-will-start-service-of-12-new-plane-in-few-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों की संख्या में इजाफा, इंडिगो कुछ दिनों में शुरू करेगा 12 नए विमानों की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों की संख्या में इजाफा, इंडिगो कुछ दिनों में शुरू करेगा 12 नए विमानों की सेवा
Fri, 20 Nov 2020 04:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए अब विमानों का संचालन भी बढ़ाया जा रहा है। इंडिगो अपने बेड़े को और भी बड़ा करने जा रहा है। इंडिगो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घरेलू सेक्टर में अगले कुछ दिनों में 12 नए विमान शुरू हो जाएंगे।
जल्द ही इन नए रूटों का नोटिफिकेशन भी जारी हो जाएगा। अभी इंडिगो के 34 विमानों का संचालन हो रहा है। दरअसल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हाल ही में ताजा आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें यात्रियों की संख्या में लगातार तेजी दर्ज की गई है।
मार्च में कोरोना के चलते विमानों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री की पहल पर घरेलू विमानों का संचालन शुरू किया गया। शुरुआती चरण में रोजाना 1000 से 1500 के बीच यात्रियों का आवागमन हो रहा था। अब इनकी संख्या में तेजी से इजाफा हुुआ है।

कुछ नए रूट भी शामिल करने की तैयारी
उधर, श्रमजीवी एक्सप्रेस से लेकर फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियों तक में लंबी वेटिंग है। इसे देखते हुए इंडिगो एयरलाइन विमानों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। अभी इंडिगो लखनऊ के अलावा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज के लिए सप्ताह में 300 से ज्यादा उड़ानें संचालित करता है।
इसमें सबसे ज्यादा 230 उड़ानें अमौसी से हैं। इसमें इंडिगो दिल्ली, मुंबई सहित इंदौर, रायपुर आदि 13 शहरों के लिए सीधी सेवा दे रहा है। लखनऊ से गोवा, पुणे जैसे शहरों के लिए भी यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसीलिए इंडिगो विमानों के फेरे बढ़ाने की तैयारी में है। जबकि कुछ नए रूट भी शामिल करने की तैयारी है।

अक्तूबर में 2.10 लाख यात्रियों ने किया सफर
सितंबर में 1.64 लाख यात्री एयरपोर्ट से रवाना हुए। जबकि अक्टूबर में इनकी संख्या 2.10 पहुंच गई। लेकिन फिर भी सामान्य दिनों में जितने यात्रियों की आवाजाही होती थी, उससे यह संख्या करीब 50% ही है। गत वर्ष सितंबर में 3.74 लाख मुसाफिरों ने सफर किया था।