{"_id":"667afe3c23be07822708e089","slug":"indigo-flight-takes-off-without-taking-18-passengers-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: 18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट, हंगामा करने पर बस से भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: 18 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट, हंगामा करने पर बस से भेजा गया
Wed, 26 Jun 2024 10:34 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 26 Jun 2024 10:34 AM IST
सार
लखनऊ के एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। सभी यात्री देहरादून से वाराणसी जा रहे थे।
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद यात्री
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट अमौसी पर इंडिगो की फ्लाइट बिना 18 यात्रियों को लिए उड़ गई। सभी यात्री देहरादून से वाराणसी जा रहे थे। लखनऊ में यात्रियों को उतार कर इंडिगो की फ्लाइट उन्हें लिए बिना ही वाराणसी रवाना हो गई।
विज्ञापन
कनेक्टिंग फ्लाइट के 18 यात्री लखनऊ में छूट गए। जब पता चला कि उनकी फ्लाइट जा चुकी है तो एयरपोर्ट पर खूब हंगामा किया। इन यात्रियों को एयरलाइंस ने रात में बस से वाराणसी भेजा। जिनकी फ्लाइट छूटी वे सभी यात्री देहरादून से लखनऊ आए थे।
विज्ञापन
इन यात्रियों ने कनेक्टिंग उड़ान ली थी। यानी देहरादून से लखनऊ की इंडिगो उड़ान से आने के बाद आगे यहां से वाराणसी जाना था। मंगलवार को देहरादून की उड़ान खराब मौसम की वजह से काफी लेट हो गई। जब यह लखनऊ पहुंची तब तक इंडिगो की लखनऊ-वाराणसी फ्लाइट उड़ान भर चुकी थी। देर शाम साढ़े आठ बजे छूट गए यात्रियों ने खूब हंगामा किया। एयरलाइंस ने इन यात्रियों को समझाबुझा कर सड़क मार्ग से वाराणसी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन