फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indigo flieght from lucknow to jaipur will close from 1 august

इंडिगो की लखनऊ से जयपुर की फ्लाइट पहली से बंद

Sun, 28 Jul 2019 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
indigo flieght from lucknow to jaipur will close from 1 august
लखनऊ। लखनऊ से जयपुर जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट पहली अगस्त से बंद हो रही है। एयरलाइंस ने टिकटों की बुकिंग बंद कर दी है। सूत्रों की मानें तो इस फ्लाइट को दूसरे रूट पर चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 6ई 451 अमौसी से शाम 4.30 बजे रवाना होकर एक घंटे 20 मिनट में शाम 5.50 बजे पहुंचती है। जयपुर से लखनऊ आने वाली 6ई 454 विमान शाम 6.20 बजे उड़ान भरकर शाम 7.35 बजे अमौसी पहुंचता है। पहली अगस्त से इसकी बुकिंग बंद कर दी गई है। हालांकि, लखनऊ जयपुर रूट पर अभी एयर इंडिया की चल रही है। जयपुर से लखनऊ आने वाली एआई 9691 फ्लाइट सुबह 5.55 बजे चलकर सुबह 7.45 बजे अमौसी पहुंचती है। वहीं लखनऊ से जयपुर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 9692 अमौसी से सुबह 8.10 बजे उड़ान भरती है और सुबह 9.45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंच जाती है। गौरतलब है कि इससे पहले लखनऊ से कोच्चि व रायपुर की फ्लाइटें भी बंद की जा चुकी हैं। सूत्र बताते हैं कि रूट पर पैसेंजर नहीं मिलने की वजह से ऐसा फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed