फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IndiGo cancels 41 flights, 1,420 passengers cancel tickets

Lucknow News: इंडिगो की 41 उड़ानें निरस्त, 1420 यात्रियों ने रद्द कराए टिकट

Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
IndiGo cancels 41 flights, 1,420 passengers cancel tickets
लखनऊ। इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों की परेशानियों का सफर शनिवार को भी जारी रहा। अमौसी एयरपोर्ट से 41 उड़ानें निरस्त रहीं, जिनके 1420 यात्रियों ने टिकट रद्द करवाए। दिल्ली से लखनऊ की दो उड़ानें डायवर्ट कर दी गईं। इसके अलावा विभिन्न एयरलाइंस की दर्जनभर उड़ानें देरी की शिकार हुईं। इससे 12 हजार से अधिक यात्री व उनके परिजन परेशान हुए।
विज्ञापन


हवाई अड्डे पर आगमन से लेकर प्रस्थान टर्मिनल तक यात्री परेशान नजर आए। इंडिगो के काउंटर पर लंबी कतारें रहीं। यात्री अपनी उड़ानों के संबंध में जानकारी मांगते रहे, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


पायलटों की ड्यूटी को लेकर डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) की ओर से जारी निर्देश को लेकर इंडिगो एयरलाइन प्रशासन को शिकायतें थीं। इस कारण हजार से अधिक उड़ानों को संचालित नहीं किया गया। अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार को एयरलाइन की 41 उड़ानें रद्द रहीं। इनमें से 21 लखनऊ आने और 20 यहां से दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, पटना, बंगलूरू, हैदराबाद आदि जाने वाली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उड़ानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

इंडिगो की दिल्ली से लखनऊ आने वाली दो उड़ानें पटना व कोलकाता डायवर्ट कर दी गईं। फ्लाइट 6ई-2107 को पटना और 6ई-6350 को कोलकाता भेजा गया। उधर, दिल्ली से लखनऊ की इंडिगो की उड़ान 6ई-6614 ढाई घंटे देरी से पहुंची। लखनऊ से दिल्ली के लिए इंडिगो का विमान 6ई-6615 सवा दो घंटे बाद उड़ान भर सका। अकासा एयर की मुंबई की फ्लाइट एकेजे-1526 सवा घंटे देरी का शिकार हुई। इसी रूट की इंडिगो की उड़ान 6ई-2441 डेढ़ घंटे तथा मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट 6ई-6937 तीन घंटे, 6ई-2442 डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। बंगलूरू की एयर इंडिया की उड़ान आईएक्स-2049 एक घंटे 20 मिनट ले रही। उड़ानों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे।





ये प्रमुख उड़ानें रहीं निरस्त

6ई-758 : लखनऊ-दिल्ली

एआई-1824 : लखनऊ-दिल्ली

6ई-515 : लखनऊ-देहरादून

6ई-6222 : लखनऊ-मुंबई

6ई-2292 : लखनऊ-दिल्ली

6ई-435 : लखनऊ-बंगलूरू

6ई-6615 : लखनऊ-दिल्ली

6ई-518 : लखनऊ-चेन्नई

6ई-6552 : लखनऊ-चंडीगढ़

6ई-118 : लखनऊ-पुणे

6ई-5201 : लखनऊ-मुंबई

6ई-6469 : लखनऊ-कोलकाता

6ई-6166 : लखनऊ-हैदराबाद

6ई-142 : लखनऊ-अहमदाबाद

6ई-2108 : लखनऊ-हैदराबाद

6ई-505 : लखनऊ-कोलकाता

6ई-2026 : लखनऊ-दिल्ली

6ई-146 : लखनऊ-गुवाहाटी

6ई-608 : हैदराबाद-लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed