{"_id":"663d2502ec3e6738ad09a063","slug":"indian-railways-water-crisis-inn-vip-trains-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: वीआईपी ट्रेनों में पानी का संकट, एसी कूलिंग ठप, बोतल खरीदकर शौचालय जा रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: वीआईपी ट्रेनों में पानी का संकट, एसी कूलिंग ठप, बोतल खरीदकर शौचालय जा रहे लोग
Fri, 10 May 2024 01:03 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 10 May 2024 01:03 AM IST
सार
वीआईपी ट्रेनों में पानी का संकट और एसी कूलिंग ठप होने से यात्री परेशान हैं। लोगों को पानी खरीदकर शौचालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लम्बी दूरी की ट्रेनों में एसी कूलिंग ठप होने, पेयजल संकट से यात्री परेशान हैं। 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी में वाराणसी से लखनऊ आ रहे यात्री डॉ. गुरपीत सिंह ने कूलिंग ठप होने की शिकायत की। इसी ट्रेन की थर्ड एसी बोगी बी-1 के यात्री पवन गुप्ता ने भी एसी के काम नहीं करने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
12328 में देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस की थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास के यात्रियों ने भी एसी ठप होने व पेयजल की समस्या बताई। 13414 फरक्का की थर्ड एसी बोगी बी-2 और बी-3 में पानी खत्म होने से दिक्कतें हुईं। पानी खरीदकर शौचालय जाना पड़ा।
विज्ञापन
नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली एसी एक्सप्रेस की बोगी में पानी खत्म हो गया। लखनऊ मेल की स्लीपर बोगी एस-3 और आनंद विहार गोरखपुर गरीबरथ एक्सप्रेस की बोगी जी-17 में भी पानी खत्म होने से यात्री परेशान हुए। रेलवे ने यात्री राहुल सिंह की शिकायत पर कोई कार्रवाई किए बिना ही उसे निस्तारित दिखा दिया।
विज्ञापन