फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indian Railways Seven pairs of trains including Lucknow Chandigarh canceled

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: लखनऊ-चंडीगढ़ सहित सात जोड़ी ट्रेनें आज से कैंसिल, इन गाड़ियों के बदले रहेंगे रूट

Sat, 13 May 2023 01:17 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 13 May 2023 01:17 AM IST
सार

बनथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन व इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग कार्य को लेकर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। सीपीआरओ ने कार्य के चलते कैंसिल ट्रेनों को लेकर जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Indian Railways Seven pairs of trains including Lucknow Chandigarh canceled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर रेलवे के बनथरा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन व इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग कार्य को लेकर 13 व 14 मई को लखनऊ चंडीगढ़ समेत सात जोड़ी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। जबकि कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन

सीपीआरओ ने बताया कि 13 व 14 मई को लखनऊ जं.-चंडीगढ़ एक्सप्रेस व बनारस-देहरादून एक्सप्रेस एवं बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, -14 व 15 मई को चंडीगढ़-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 14 मई को लखनऊ जं.-आनन्द विहार टर्मिनस-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 13 से 15 मई तक लखनऊ जं.-मेरठ सिटी एक्सप्रेस, 13 से 16 मई तक मेरठ सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 14 व 15 मई को देहरादून-बनारस एक्सप्रेस व नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 14 मई को सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, 13 मई को अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
13 मई को सिंगरौली-टनकपुर बदले मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते, 15 मई को टनकपुर-सिंगरौली पीलीभीत-शाहजहांपुर, 14 मई को शक्तिनगर-टनकपुर बदले मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत, 13 व 14 मई को टनकपुर-शक्तिनगर बदले मार्ग पीलीभीत, शाहजहांपुर, 14 मई को लखनऊ जं. काठगोदाम बदले मार्ग शाहजहांपुर-पीलीभीत-भोजीपुरा और 13 व 15 मई को काठगोदाम-लखनऊ जं. बदले मार्ग भोजीपुरा-पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलाई जाएगी।

विज्ञापन

जुलाई तक नौ फेरों में चलेगी मुंबई-बरौनी एक्सप्रेस
यात्रियों की मांग पर रेलवे प्रशासन की ओर से मुंबई सेंट्रल से बरौनी के लिए वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है, जो शुक्रवार से शुरू हो गई। ट्रेन 27 जुलाई तक नौ फेरों में चलाई जाएगी। इसमें सेकेंड व थर्ड एसी के दो-दो, स्लीपर के 12, जनरल के चार कोच लगाए जाएंगे। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 09061 मुम्बई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल चार जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे चलकर अगली शाम 4:15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। जहां से चलकर सुलतानपुर, जौनपुर, वाराणसी आरा के रास्ते सुबह छह बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को बरौनी से रात 10:30 बजे रवाना होगी और अगली दोपहर 12:50 बजे लखनऊ होते हुए तीसरे दिन मुंबई सेंट्रल शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। ट्रेन 27 जुलाई तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed