फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indian oil took back his costly land

तेल कंपनी से वापस ली जमीन

Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
indian oil took back his costly land
इंडियन ऑयल से वापस ली 25 करोड़ की जमीन
विज्ञापन

तेल कंपनी को आवंटित जमीन पर ठेकेदार फर्म आरकेबीके का मिला कब्जा
एलडीए ने मंगलवार को ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया में एशियाटिक पेट्रोलियम कंपनी व द टैंक स्टोरेज कंपनी (अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड) को आवंटित करीब 60 हजार वर्गफुट जमीन खाली कराई। यह जमीन दो भूखंड 68एफ व 68सी में मौजूद है। यह जमीन इंडियन ऑयल के लिए काम करने वाली ठेकेदार कंपनी आरकेबीके के कब्जे में थी। मौके पर खुद इंडियन ऑयल की ओर से कोई उपयोग होते नहीं मिला।
कार्रवाई कराने पहुंची संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (अब एलडीए) की इस जमीन पर अवैध रूप से आरकेबीके ने यहां अपना मिट्टी के तेल का डिपो बनाया हुआ था। जमीन खाली करने के लिए पूर्व में ही तहसीलदार ट्रस्ट राजेश शुक्ला ने नोटिस दिया था। नोटिस के बाद भी जमीन खाली नहीं की गई। आरकेबीके के पक्ष को सुनते हुए एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने जमीन में पुर्नप्रवेश की कार्रवाई का फैसला लिया। इसके बाद मंगलवार को जमीन खाली करा ली गई।
विज्ञापन

इस जमीन की कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे पहले एलडीए ने दूसरी तेल कंपनी इंडो बर्मन पेट्रोलियम से नौ जनवरी को कार्रवाई कर 25 हजार वर्गफुट जमीन वापस ली थी। यहां बने अवैध निर्माण भी एलडीए ने तोड़े थे। यह जमीन भूखंड संख्या 68जी पर मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक और कंपनी पर होनी है कार्रवाई
एलडीए को अब एक और तेल कंपनी स्टेंडर्ड वैक्यूम ऑयल (अब हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड) पर कार्रवाई करनी है। उसके पास 68बी, 68जे, 68के और 68(6) भूखंड हैं।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से दिया था पट्टा
1973 में एलडीए के बनने से पहले ही यह पट्टे तेल कंपनियों को दिए गए थे। उस समय ब्रिटिश सरकार का बनाया इंप्रूवमेंट ट्रस्ट काम कर रहा था। एलडीए के रिकॉर्ड के मुताबिक 90 साल की अवधि भी इन जमीनों के पट्टे की खत्म हो चुकी है। सभी जमीनों पर मौके पर कब्जे ही बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed