फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India-Pakistan match: FIR lodged against 10 students who protested against BCCI, burnt an effigy

भारत-पाकिस्तान मैच: बीसीसीआई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले दस छात्रों पर एफआईआर, फूंका था पुतला

Sun, 14 Sep 2025 06:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 14 Sep 2025 06:40 PM IST
सार

India-Pakistan match: एशिया कप में रविवार को होने वाले मैच के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंकने वाले दस छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई। 
 

विज्ञापन
India-Pakistan match: FIR lodged against 10 students who protested against BCCI, burnt an effigy
पुतला फूंकने पर एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ शहर में लागू निषेधाज्ञा के बावजूद बिना अनुमति लखनऊ विश्वविद्यालय में बीसीसीआई के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले दस नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ हसनगंज थाने में दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर हसनगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की दोपहर राष्ट्रीय छात्र पंचायत संगठन के छात्रों ने लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट- 3 के पास भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर बीसीसीआई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला फूंका था।

विज्ञापन


 इस मामले में चौकी इंचार्ज लविवि शिशिर कुमार सिंह की तहरीर पर शिवम पांडेय, अमन बहादुर, हिमांशु तिवारी, अमन पटेल, रूद्र प्रताप सिंह, प्रियांशु पांडेय, अभय वर्मा, अंकित निषाद, विवेक पांडेय, अमन यादव, और चार-पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ हसनगंज थाने में बीएनएस की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी किए गए विधिवत आदेशों की अवज्ञा) के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


इस धारा के तहत आरोपी को छह महीने तक का कारावास या 2,500 रुपये तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। अगर उल्लंघन से मानव जीवन, स्वास्थ्य या सुरक्षा को खतरा होता है, तो उसे एक साल तक का कारावास और 5,000 तक का जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed