फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India-Nepal border will be sealed for 48 hours in Next month

अगले महीने 48 घंटे के लिए बंद रहेगी भारत-नेपाल सीमा, ये है वजह

Tue, 24 Sep 2019 09:11 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 24 Sep 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
India-Nepal border will be sealed for 48 hours in Next month
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आगामी 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर मतदान से 48 घंटे पूर्व भारत नेपाल सीमा को सील करने का फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार तथा मतदान के दौरान सीमा पर की सतर्कता रहेगी। पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि हाल ही में सम्पन्न हुई 52वीं भारत-नेपाल जिला स्तर संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


भारत नेपाल सीमावर्ती बलहा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अक्षैवर लाल गोंड के सांसद चुने जाने पर ये सीट खाली हो गई थी। यहां आगामी 21 अक्तूबर को उपचुनाव होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ग्रोवर ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि चुनाव के दौरान सीमा के दोनों ओर आवागमन मार्गों पर बैरियर बढ़ाए जाएंगे। अतिरिक्त चौकियां, 24 घन्टे सघन जांच, अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई, अवैध शस्त्र, मादक पदार्थों, जाली नोट तथा वन संपदा की तस्करी रोकने पर विस्तार से चर्चा हुआ। बैठक में सीमा पर आईएसआई की गतिविधियों पर रोक लगाने जैसे मामलों को सामने रखा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed