फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India has to be made a golden lion: Rambhadracharya

सोने का सिंह बनाना है भारत को : रामभद्राचार्य

Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
India has to be made a golden lion: Rambhadracharya
पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य
विनीत चतुर्वेदी
विज्ञापन

लखनऊ। बृज की रसोई परिसर में बृहस्पतिवार को पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अमर उजाला के सवालों के जवाब में कहा कि भारत को सोने की चिड़िया नहीं, सोने का सिंह बनाना है। असली रामराज्य क्या है के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में सभी को अपने धर्म व मत के अनुसार जीवन जीने की आजादी हो, संप्रभु भारत आयातक नहीं निर्यातक राष्ट्र बने।
मंदिरों में वीआईपी कल्चर से दर्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंदिर ही नहीं, देश में कहीं भी वीआईपी नहीं होना चाहिए। ईश्वर के दरबार में सब समान हैं। डिजिटल पीढ़ी और युवाओं को सनातन संस्कृति व रामचरितमानस से कैसे जोड़ें के सवाल पर उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए मेरा संदेश है-चरित्रवान बनो। प्रातः काल उठो, व्यायाम करो, ब्रह्मचर्य का पालन करो, सत्यवादी बनो और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहो। साथ ही, त्याग की भावना रखो-यदि तुम्हारे पास भोजन है और सामने कोई भूखा है, तो उसे खिलाना ही धर्म है।
विज्ञापन


चित्रकूट में विराट गुरुकुल की स्थापना कर रहे रामभद्राचार्य ने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से वह देवभाषा संस्कृत को देश के 140 करोड़ लोगों तक ले जाएंगे। संस्कृत एक रोजगारपरक भाषा है। भारत अब सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के दाैर में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के इस दौर में सनातन धर्म का अगला लक्ष्य क्या होना चाहिए के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा मूल लक्ष्य यह होना चाहिए कि हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। अब सनातन अत्याचार नहीं सहेगा। साथ ही, समाज में संयुक्त परिवार की परंपरा को फिर से जीवित करना होगा। मेरी मांग है कि रामचरितमानस को राष्ट्रग्रंथ और हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए।

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

 पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed