{"_id":"66109b0c7e5558e59b097683","slug":"india-alliance-there-will-be-a-joint-rally-of-rahul-akhilesh-priyanka-gandhi-will-do-a-road-show-there-wil-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गठबंधन: राहुल-अखिलेश की होगी संयुक्त रैली, प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो, इन दिग्गजों की होंगी सभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया गठबंधन: राहुल-अखिलेश की होगी संयुक्त रैली, प्रियंका गांधी करेंगी रोड शो, इन दिग्गजों की होंगी सभाएं
Sat, 06 Apr 2024 06:15 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 06 Apr 2024 06:15 AM IST
सार
India alliance: चुनाव प्रचार में पिछड़ने के बाद अब इंडिया गठबंधन पश्चिमी यूपी में सक्रिय होने जा रही है। अखिलेश यादव और राहुल गांधी की संयुक्त रैली में विपक्षी गठबंधन माहौल बनाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव और राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में एक तरफ जहां एनडीए की ताबड़तोड़ सभाएं व रैली शुरू हो गई हैं वहीं इंडिया गठबंधन भी इसकी तैयारियों में तेजी से लगा हुआ है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की पहली रैली कराने की तैयारी है। अगले सप्ताह इसकी शुरुआत अमरोहा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव की संयुक्त सभा से की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए 12 से 16 अप्रैल के बीच की तिथि प्रस्तावित की गयी है। प्रदेश में पहले व दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 16 सीटों पर मतदान होना है। इसमें कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, बुलंदशहर, गाजियाबाद सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इन सीटों पर प्रचार-प्रसार काफी जोरों पर है। इसे देखते हुए प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रमुख नेताओं व इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली का प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
विज्ञापन
इसके तहत अमरोहा में राहुल गांधी व अखिलेश यादव की संयुक्त रैली कराने के साथ-साथ पहले दो चरण के लिए कई अन्य प्रमुख नेताओं की सभा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस वार रूम के संजय दीक्षित ने बताया कि इसी के साथ सहारनपुर में प्रियंका गांधी के रोड शो व राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट की सभाओं का कार्यक्रम मांगा गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व कुछ अन्य नेताओं के लिए भी कार्यक्रम भेजा गया है। एक-दो दिन में इनकी सभाओं के कार्यक्रम फाइनल होने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन