फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India alliance: Mutual differences increasing due to being inactive after elections, currently SP-Congress wil

इंडिया गठबंधन: चुनाव के बाद निष्क्रिय होने से बढ़ रहे आपसी मतभेद, यूपी में फिलहाल साथ ही दिखेंगे सपा-कांग्रेस

Sun, 08 Dec 2024 08:49 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 08 Dec 2024 08:49 PM IST
सार

India alliance: इंडिया गठबंधन में आपसी मतभेद बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र के चुनाव के बाद सपा ने महाविकास अघाड़ी से दूरी बनाने की बात कही है। जानिए यूपी में अभी कांग्रेस और सपा क्या करने जा रहे हैं? 

विज्ञापन
India alliance: Mutual differences increasing due to being inactive after elections, currently SP-Congress wil
राहुल और अखिलेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडिया गठबंधन के निष्क्रिय होने से दलों में आपसी मतभेद बढ़ रहे हैं। स्थिति यह है कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई है। हालांकि, सपा सूत्रों को कहना है कि फिलहाल यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन पर कोई संकट नहीं है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में शिवसेना (यूबीटी) के एक एमएलसी के बाबरी मस्जिद विध्वंस का समर्थन कए जाने से इंडिया गठबंधन के अंदरूनी मतभेद गर्माए हुए हैं। इसको लेकर सपा की महाराष्ट्र इकाई ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन से बाहर आने का एलान कर दिया है। सपा सूत्रों का कहना है कि भले ही इस मुद्दे पर सपा हाईकमान ने अभी तक कुछ न बोला हो, लेकिन महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने निर्णय की घोषणा हाईकमान की सहमति से ही किया है।
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय समन्वय समिति में शामिल सपा के एक नेता बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन की कोई बैठक ही नहीं बुलाई गई है। हम तो अब तलाश रहे हैं कि इंडिया गठबंधन कहां है। वहीं, ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व दिए जाने के मुद्दे पर भी सपा फिलहाल चुप है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि जब लोकसभा चुनाव बिना समन्वयक के हो गया तो अब तो नजदीक में कोई चुनाव है ही नहीं। इसलिए अब समन्वयक की बात करने का कोई औचित्य नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed