फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India Alliance: Constitution defense became the main election issue, Ambedkar's picture put on the banner befo

इंडिया गठबंधन: संविधान रक्षा बना मुख्य चुनावी मुद्दा, बैनर पर महात्मा गांधी से पहले लगाई आंबेडकर की तस्वीर

Thu, 16 May 2024 01:17 PM IST
रोहित मिश्र अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अजीत बिसारिया, अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 16 May 2024 01:17 PM IST
सार

India Alliance: इंडिया गठबंधन ने संविधान रक्षा को मुख्य चुनावी मुद्दा बना दिया है। इसकी झलक लखनऊ में खरगे और अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिली।  

विज्ञापन
India Alliance: Constitution defense became the main election issue, Ambedkar's picture put on the banner befo
खरगे और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन की रणनीति पर संविधान का मुद्दा छाए होने की झलक साझी प्रेस कांफ्रेंस में भी दिखी। यहां मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव के पीछे जो बैनर लगाया गया था, उस पर महात्मा गांधी से पहले भीमराव आंबेडकर का फोटो लगाया गया था। वहीं, महात्मा गांधी के साथ ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का फोटो लगाकर भी खास तरह के रणनीतिक संकेत दिए गए हैं। इंडिया गठबंधन के रणनीतिकार मान चुके हैं कि दलित और ओबीसी मतदाताओं के बीच संविधान का मुद्दा खूब दौड़ रहा है। यही वजह है कि खरगे और अखिलेश की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में संविधान और आरक्षण पर फोकस किया गया। इतना ही नहीं हर जनसभा में विपक्षी गठबंधन के नेता इन मुद्दों को जोर-शोर से उठा रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी यह रणनीति अब प्रतीकों के माध्यम से भी प्रदर्शित हो रही है। महात्मा गांधी से पहले आंबेडकर का फोटो लगाकर दलित मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। वहीं, समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया और मौलाना अबुल कलाम आजाद से पहले मुलायम सिंह यादव का फोटो लगाना भी बदली हुई चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। यहां गौर करने की बात तो यह है कि खुद मुलायम सिंह यादव ने जीवनपर्यंत खुद से आगे लोहियाजी को रखा।
विज्ञापन

चुनाव के बीच किया मुफ्त राशन बढ़ाने का वादा

India Alliance: Constitution defense became the main election issue, Ambedkar's picture put on the banner befo
खरगे और भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला

आधा चुनाव बीतने के बाद मुफ्त राशन बढ़ाने के कांग्रेस के वादे ने सबको चौंका दिया है। कांग्रेसी इस योजना को शुरू से अपनी ही बताते हैं, क्योंकि खाद्य सुरक्षा बिल कांग्रेस ही लाई थी। दूसरी ओर, कांग्रेस के रणनीतिकार यह अच्छी तरह से समझ चुके हैं कि भाजपा को मुफ्त राशन योजना का फायदा मिल रहा है। इसलिए उन्होंने इसे बढ़ाकर दोगुना करने का वादा किया है।

रणनीति का अभी नहीं नहीं कर सकते खुलासा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से यह पूछे जाने पर कि रायबरेली में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल कह रहे हैं कि रायबरेली से आप (मतदाता) प्रधानमंत्री चुन रहे हैं, उन्होंने कहा कि यह उनकी रणनीति का हिस्सा है। इसका यहां खुलासा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed