{"_id":"84326fc429e13885303125804cb1fb50","slug":"independence-day-celebrationin-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरज की पहली किरण के साथ शुरू होगा आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरज की पहली किरण के साथ शुरू होगा आजादी का जश्न
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 15 Aug 2013 02:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर के हर चौराहे व सरकारी इमारतें रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाती रही।
विज्ञापन
शाम पांच बजे से जीपीओ पार्क में सजी बैंड संध्या में देशभक्ति के गीतों की धुनों ने से समां बांधा।
गुरुवार को सुबह आठ बजे सभी सरकारी इमारतों व स्कूल कॉलेजों में ध्वजारोहण किया जाएगा। विधानभवन पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तिरंगा फहराएंगे।
बुधवार शाम को पहले बैंडवादन और इसके बाद कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया गया।
शाम साढ़े पांच बजे से जीपीओ व सरदार पटेल पार्क के बीच सेना, अर्द्धसैनिक बल, रेलवे सुरक्षा बल, पीएसी व होमगार्ड की टोलियों ने पाइप व ब्रास बैंड वादन पर गीतों की धुन से देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत कर दिया।
गुरुवार को स्वाधीनता दिवस समारोह का आगाज सुबह साढ़े छह बजे नागरिक सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में शहर के हर इलाके में प्रभात फेरी से होगा।
इसके बाद केडी सिंह स्टेडियम से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन होगा। प्रात: आठ बजे होने वाले झंडारोहण के दौरान शहर के हर प्रमुख चौराहों पर देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों का विशेषतौर पर प्रसारण भी होगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद तीन बजे से कॉलेज ऑफ फिजिकल एजूकेशन गोलागंज से सेना, पुलिस, अर्द्धसैनिक बल व होमगार्ड की टुकड़ियों के साथ स्कूल कॉलेजों के बच्चों का ड्रिल के साथ मार्च पास्ट होगा।
विज्ञापन
यह मार्च पास्ट कैसरबाग चौराहा, बस स्टैंड, सफेद बारादरी, परिवर्तन चौक चौराहा से क्लार्क अवध होटल के सामने से होता हुआ सीडीआरआई के समीप शहीद स्मारक पर खत्म होगा।
शाम छह बजे मस्जिदों, मंदिरों, गुरुद्वारों, ,गिरिजाघरों, बहाई एवं बौद्धधर्म स्थलों के साथ ही अन्य धर्म स्थलों पर भी राष्ट्र की प्रगति ,समृद्धि एवं उन्नति के लिए विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन भी होगा।