{"_id":"6221272b2951fd2085470dde","slug":"indecent-posters-put-up-again-in-bbau-campus-lucknow-news-lko620265585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएयूः हटने के बाद और लग गए विवादित पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीबीएयूः हटने के बाद और लग गए विवादित पोस्टर
विज्ञापन
बीबीएयू में फिर लगाए गए पोस्टर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
बीबीएयू में विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला थमता नहीं दिख रहा है। विवि प्रशासन के इन पोस्टर को हटाने के बजाय कुछ लोगों ने इसे कैंपस में कई जगह लगा दिया।
जिसे लेकर विवि का माहौल एक बार फिर गरम हो गया है। वहीं विवि प्रशासन का कहना है कि एक कमेटी बनाकर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
बुधवार को हुए मामले के बाद विवि प्रशासन द्वारा पोस्टर हटवाने की बात कही गई थी। किंतु बृहस्पतिवार को सुबह ही पूरे कैंपस में लाइब्रेरी व विभिन्न विभागों में जगह-जगह यह पोस्टर लगा दिए गए।
वहीं प्रोफेसर इंचार्ज सिक्योरिटी और कार्यवाहक प्रॉक्टर का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें छात्रों से बातचीत में वह यह कह रहे हैं कि कहीं पोस्टर फाड़ने का आदेश नहीं दिया गया है। गलती से कहीं ऐसा हुआ होगा।
विज्ञापन
जबकि इन्हीं अधिकारियों ने कल एबीवीपी के प्रदर्शन में आश्वासन दिया था कि सभी विवादित पोस्टर हटाकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
दूसरी तरफ एयूडीएसयू ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन के कहने पर परिसर में लगी बाबा साहेब की प्रतिज्ञाओं के छायाचित्र को गार्डों द्वारा फाड़ा गया है।
इसकी शिकायत कुलपति, कुलसचिव, प्रॉक्टर व एससी एसटी सेल से की गई है। उन्होंने सिक्योरिटी इंचार्ज व अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं एसएफआई की ओर से कुलसचिव को ज्ञापन देकर पोस्टर फाड़े जाने के मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।
विवि प्रशासन ने पोस्टर मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। जो इस पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट देगी। इसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रचना गंगवार, प्रवक्ता, बीबीएयू
हाइब्रिड मोड में क्लास की मांग
बीबीएयू में ऑफलाइन क्लासेज पूरी तरह से न शुरू होने के मामले में एनएसयूआई ने बृहस्पतिवार को कुलपति को ज्ञापन भेजकर हाइब्रिड मोड में क्लास व परीक्षा आयोजित करने की मांग की है। अमय सोनकर व आदित्य चौधरी की ओर से भेजे पत्र में कहा गया है कि विद्यार्थियों की दिक्कत व छात्रावास आदि को लेकर समस्या को देखते हुए इसे हाइब्रिड मोड में आयोजित करना बेहतर होगा।