फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indecent comment on Colonel Sofia Qureshi: Mayawati said- the country is waiting for action against the BJP mi

कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी: मायावती बोलीं- भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई का देश को इंतजार

Thu, 15 May 2025 02:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 15 May 2025 02:21 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मध्य प्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री की टिप्पणी पर उनके खिलाफ एफआईआर होना उचित निर्णय है। उन्होंने कहा कि इन मंत्री के खिलाफ भाजपा क्या कार्रवाई करती है इसका देश को इंतजार है।

विज्ञापन
Indecent comment on Colonel Sofia Qureshi: Mayawati said- the country is waiting for action against the BJP mi
बसपा सु्प्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान में आतंकियों के विरुद्ध सेना के आपरेशन सिंदूर की नायिका मुस्लिम महिला कर्नल को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले मध्य प्रदेश के मंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती के बाद देर रात एफआईआर दर्ज होना उचित है, लेकिन भाजपा की ओर से एक्शन की देश को प्रतीक्षा है।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने बृहस्पतिवार को जारी अपने बयान में कहा कि देश में सांप्रदायिक व जातिवादी द्वेष, नफरत, हिंसा व तनाव फैलाने वालों के खिलाफ कोर्ट से पहले, राज्य सरकारों को बिना भेदभाव कार्रवाई करके अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था की संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। इसके अभाव में अपेक्षित विकास बाधित होता रहेगा, जो जन व देशहित में सही नहीं है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि इसके पहले मायावती ने बुधवार को दिए गए बयान में कहा था कि पहले विदेश सचिव, फिर सेना की अफसर के प्रति असभ्य टिप्पणी, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से बने अच्छे माहौल को नष्ट करने वाली है। सरकार मंत्री पर कड़ी कार्रवाई करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed