फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indecent behavior with the inspector who came to arrest the accused

Lucknow News: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे इंस्पेक्टर से अभद्रता

Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 23 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Indecent behavior with the inspector who came to arrest the accused
लखनऊ। एंटी करप्शन में इंस्पेक्टर नुरूलहुदा खान ने विभूतिखंड के विशेषखंड निवासी एनबीडब्ल्यू के आरोपी मनीलाल के दो बेटों पर उनसे अभद्रता करने का आरोप लगाया है। वह मनीलाल को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। मामले में विभूतिखंड पुलिस ने आरोपी के दोनों बेटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नुरूलहुदा के मुताबिक समाज कल्याण विभाग के तत्कालीन अधिकारी मनीलाल के खिलाफ एक मामले में कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू जारी किया था। ऐसे में वह 15 सितंबर को विभूतिखंड थाने में तैनात दरोगा अखिल कुमार व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ दोपहर करीब दो बजे मनीलाल के घर पहुंचे थे। बेल बजाने पर मनीलाल के बेटे संजय कुमार घर से निकले थे। इंस्पेक्टर का आरोप है कि परिचय देने के बाद भी संजय ने उन्हें घर में दाखिल होने से रोक दिया। किसी तरह से जब वह दाखिल हुए तो संजय व उसके भाई सोम विकल ने उनसे व टीम से गाली-गलौज की। दोनों उन पर आक्रामक हो गए और मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि इससे सरकारी काम में बाधा पहुंची। इंस्पेक्टर ने बताया कि कानूनी कार्रवाई करने की बात कहने पर आरोपी शांत हो गए और मोबाइल लौटा दिया। फिर वह टीम के साथ वहां से निकल गए और विभूतिखंड थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह के मुताबिक मनीलाल काफी वृद्ध होने के चलते बीमार चल रहे हैं। इस कारण इंस्पेक्टर उनका वीडियो बना रहे थे। तभी उनके बेटों ने विरोध किया था। मामले की विवेचना चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed