{"_id":"5ad71abd4f1c1b320a8b5338","slug":"indecency-in-the-board-meeting-of-nagar-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, ईओ और चेयरमैन समर्थकों पर केस, video ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जमकर चले लात-घूंसे, ईओ और चेयरमैन समर्थकों पर केस, video
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Apr 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुंचीं चेयरमैन अंशू सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में जहां नगर के विकास कार्यों पर चर्चा होती है लेकिन यहां तो एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (ईओ) व चेयरमैन समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। इसके बाद कोतवाली पहुंचे ईओ व चेयरमैन ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ईओ व चेयरमैन पति और समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत बंकी में बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया था। यहां बैठक के दौरान ईओ प्रेमनाथ वर्मा व नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह के समर्थकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी को शांत कराया। देर शाम कोतवाली पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष अंशू सिंह व ईओ प्रेमनाथ वर्मा ने एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
चेयरमैन का आरोप है कि ईओ नगर पंचायत में मनमानी करते हुए विकास कार्य में बाधक बन रहे है और चेयरमैन व सभासदों को धमकी देते है, जबकि ईओ का आरोप है कि चेयरमैन अंशू सिंह के पति श्याम सिंह व बेटों ने उनकी पिटाई करने के साथ जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
एएसपी दिगंबर कुशवाहा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी। वहीं मामले में उचित कार्रवाई के लिए चेयरमैन अंशू सिंह ने डीएम उदयभान त्रिपाठी से मिलकर ज्ञापन दिया। डीएम ने मामले की जांच एडीएम अनिल कुमार सिंह को सौंपते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए है।

#WATCH: People thrashed the Executive Officer of Barabanki Nagar Panchyat during a board meeting, alleging he verbally abused and manhandled the Nagar Panchayat Chairperson Anshu Singh, police say FIRs have been registered by both the parties. pic.twitter.com/wILUSdZhne
— ANI UP (@ANINewsUP) April 18, 2018