फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Indane Gas server down, consumers clash with agency staff

Lucknow News: इंडेन गैस का सर्वर डाउन, एजेंसी स्टाफ से उलझे उपभोक्ता

Thu, 12 Mar 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Indane Gas server down, consumers clash with agency staff
तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।
लखनऊ। इंडेन गैस की बुकिंग ठप होने से बुधवार दूसरे दिन भी उपभोक्ता परेशानी रहे। ऑनलाइन और फोन से बुकिंग न होने पर बड़ी संख्या में लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंच गए। वहां उन्हें बताया गया कि ओवरलोडिंग के कारण कंपनी का सर्वर काम नहीं कर रहा है, जिससे न तो बुकिंग हो पा रही है और न ही डीएसी जारी हो रही है।
विज्ञापन

महानगर स्थित एकेपी गैस एजेंसी और लालबाग की सहकारी गैस सर्विस पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। बढ़ती भीड़ के बीच कई बार ग्राहकों और स्टाफ के बीच नोकझोंक भी हुई। महानगर में नाराज कुछ उपभोक्ताओं ने एजेंसी का शटर तक गिरा दिया। बाद में एजेंसी संचालक और कर्मचारियों ने समझा-बुझाकर स्थिति संभाली। इंडेन गैस की अधिकांश एजेंसियों पर कमोबेश यही हाल रहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) ज्योति गौतम ने बताया कि ओवरलोडिंग के कारण कंपनी का सर्वर देशभर में कुछ समय के लिए ठप हो गया था, जिसके चलते बुकिंग और डीएसी जारी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद सर्वर ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। भरोसा दिलाया कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं होने दी जाएगी और कालाबाजारी रोकने के लिए आपूर्ति विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iसर्वर डाउन होने से इंडेन गैस का काम प्रभावित रहा है। अन्य दोनों कंपनियों के सर्वर पर भी लोड बढ़ा, जिसके कारण वह धीमे चल रहा है। सप्लाई रेगुलर हो रही है, गैस की भी कोई कमी नहीं है। एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने की वजह यह है कि जिन्हें फिलहाल जरूरत नहीं है, वह भी किल्लत के भ्रम के कारण एजेंसी गैस लेने पहुंच जा रहे हैं। कंपनियों से भी पूरा माल प्राप्त हो रहा है, एजेंसियों का स्टाफ भी रेगुलर काम कर रहा है। उपभोक्ता धैर्य बना कर रखें।I

- जगदीश राज, प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन, उत्तर प्रदेशI


राज्य समन्वयक का दावा, सामान्य दिनों की तरह हो रही आपूर्ति

लखनऊ। गैस आपूर्ति के राज्य समन्वयक संजय भंडारी ने गैस की किल्लत से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 4.85 करोड़ उपभोक्ता हैं, जिन्हें करीब 4100 एजेंसियों से गैस वितरण किया जाता है। प्रदेश में औसत 10 लाख उपभोक्ता प्रतिदिन गैस की बुकिंग कराते हैं, जिनमें से करीब 9.80 लाख लोगों को आपूर्ति भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि दो दिनों का भी यही औसत रहा है। यह पूछने पर कि फिर गैस एजेंसियों के बाहर गैस के लिए लाइनें क्यों लग रहीं हैं, उनका कहना था कि प्रदेश की तीनों गैस कंपनियों के पास वर्तमान में करीब पांच दिन आगे तक का स्टाॅक है। रुटीन की तरह सभी एजेंसियों को आपूर्ति भी की गई है, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडर की बिक्री बंद होने व ईरान-इस्राइल युद्ध के चलते किल्लत की आशंका के कारण बिना बुकिंग अथवा जिनका नंबर अभी नहीं आया, वह भी एजेंसी पहुंच जा रहे हैं। इसके कारण भीड़ दिख रही है।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

तेलीबाग के इंडेन गैस एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed