फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Incubation centre will be established in institutions

एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में स्थापित होंगे इनक्यूबेशन सेंटर, गेट और जीपैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विवि के विद्यार्थियों का सम्मान

Sat, 12 Jun 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Incubation centre will be established in institutions
विद्यार्थियों की नवाचारों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए एकेटीयू के प्रत्येक संबद्ध संस्थान में इन्क्यूबेशन सेंटर की स्थापना के लिए प्रयास किए जाएंगे। यह कहना है सचिव प्राविधिक शिक्षा आलोक कुमार का। वे शुक्रवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि में शुक्रवार को गेट और जीपैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विवि के विद्यार्थियों को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों का प्रोत्साहन शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की मुख्य कड़ी है, क्योंकि सामाजिक उत्थान एवं पुनर्वास के लिए शोध कार्यों को बढ़ावा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विवि द्वारा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं। प्राविधिक शिक्षा में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश का प्राविधिक शिक्षा विभाग प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन

एकेटीयू कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि सभी राजकीय एवं घटक संस्थानों में संकाय सदस्यों की नियुक्ति, डीडीक्यूआईपी योजना से इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के उत्तर प्रदेश सरकार के कदम से प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा का लक्ष्य भेदने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर की गेट और जीपैट परीक्षाओं में विवि के विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रति कुलपति प्रो. विनीत कंसल ने बताया कि विवि के विद्यार्थियों का पिछले तीन से चार वर्षों से गेट और जीपैट में प्रदर्शन बेहतर हुआ है। कार्यक्रम में विवि के वित्त अधिकारी जीपी सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी सिंह, डीन एफओए प्रो. वंदना सहगल, निदेशक यूपीटीटीआई कानपुर प्रो. जी नलेन किल्ली समेत शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलसचिव नन्द लाल सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापन और संचालन प्रो. अनुज शर्मा ने किया।

40 विद्यार्थियों को दिया गया टैबलेट
कार्यक्रम में गेट और जीपैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया गया। इनमें आर्किटेक्चर के 02, बायोटेक्नोलॉजी के 01, सिविल इंजीनियरिंग के 02, केमिकल इंजीनियरिंग के 05, कंप्यूटर साइंस के 04, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 05, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 01, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशनल के 03, इंजीनियरिंग साइंस के 01, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के 02, मेकेनिकल इंजीनियरिंग के 06, टेक्सटाइल के 06 एवं फार्मेसी के 02 विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed