फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP News: Increased Electricity Tariffs in UP Effective from Today

यूपी: बढ़ी बिजली दरें आज से होंगी लागू, अब प्रति यूनिट इतना ज्यादा करना होगा भुगतान

Thu, 12 Sep 2019 12:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 12 Sep 2019 12:04 AM IST
सार

  • किसानों, कॉमर्शियल व औद्योगिक उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा
  • अलबत्ता 4.28 फीसदी रेगुलेटरी सरचार्ज खत्म होने से थोड़ी राहत मिलेगी
  • राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 3 सितंबर को 2019-20 की बिजली दरों का एलान किया था

विज्ञापन
UP News: Increased Electricity Tariffs in UP Effective from Today
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश में बिजली की नई दरें बृहस्पतिवार से लागू हो जाएंगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की बिजली दरों में औसतन 12 फीसदी तक इजाफा किया है। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फिक्स चार्ज के रूप में 10 रुपये प्रति किलोवाट के साथ ही बिजली के लिए 50-60 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन


अनमीटर्ड ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 25 फीसदी की वृद्धि की गई है। किसानों, कॉमर्शियल व औद्योगिक उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ बढ़ जाएगा। अलबत्ता 4.28 फीसदी रेगुलेटरी सरचार्ज खत्म होने से थोड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 3 सितंबर को 2019-20 की बिजली दरों का एलान किया था। पावर कॉर्पोरेशन की ओर से 5 सितंबर को नई दरों का सार्वजनिक प्रकाशन कराया गया था। कानूनन सार्वजनिक प्रकाशन के एक सप्ताह बाद नई दरें प्रभावी हो जाती हैं। इस लिहाज से नई दरें 12 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी। इस बार आयोग ने शहरी व ग्रामीण घरेलू, किसानों, कॉमर्शियल, औद्योगिक, अस्थायी कनेक्शन समेत श्रेणी की दरों में इजाफा किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहरी उपभोक्ताओं को अब ज्यादा ढीली करनी होगी जेब

मद                                    पुरानी दरें                                नई दरें
फिक्स चार्ज                         100 रुपये                    110 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह 
150 यूनिट तक                 4.90 रुपये प्रति यूनिट                 5.50 रुपये प्रति यूनिट
151 से 300 यूनिट तक      5.40 रुपये प्रति यूनिट                 6 रुपये प्रति यूनिट
301 से 500 यूनिट तक      6.20 रुपये प्रति यूनिट                6.50 रुपये प्रति यूनिट
500 यूनिट से ऊपर           6.50 रुपये प्रति यूनिट                  7 रुपये प्रति यूनिट  

ग्रामीण अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को देना होगा 100 रुपये ज्यादा

  • गांवों में घरेलू अनमीटर्ड उपभोक्ताओं को 400 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह के स्थान पर अब 500 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह के हिसाब से बिल का भुगतान करना पड़ेगा।
  • अनमीटर्ड किसानों को 150 रुपये प्रति हॉर्स पावर प्रतिमाह के बजाय अब 170 रुपये प्रति हॉर्स पावर की दर से भुगतान करना पडे़गा।

ग्रामीण क्षेत्रों में फिक्स चार्ज के साथ दरें भी बढ़ीं
  • ग्रामीण क्षेत्रों के मीटर्ड उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज 80 से बढ़ाकर 90 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह तथा विद्युत मूल्य 3 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 3.35 रुपये प्रति यूनिट किया गया है। 100 यूनिट तक 3.35 रुपये की दर रहेगी। 100 यूनिट से ऊपर 3.85 से 6 रुपये प्रति यूनिट की दर अलग-अलग स्लैब के लिए तय की गई है।
  • मीटर्ड निजी नलकूप उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज 60 से बढ़ाकर 70 रुपये प्रति हॉर्स पावर प्रतिमाह तथा विद्युत मूल्य 1.75 रुपये प्रति यूनिट से बढ़ाकर 2 रुपये प्रति यूनिट कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed