{"_id":"697bc78e624f4f95400058a1","slug":"increase-the-capacity-of-transformers-mla-lucknow-news-c-13-knp1002-1581422-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाएं : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाएं : विधायक
Fri, 30 Jan 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
चौपाल को संबोधित करते विधायक योगेश शुक्ला व मौजूद लोग।
बख्शी का तालाब। इटौंजा नगर पंचायत कार्यालय पर बृहस्पतिवार को हुई स्मार्ट चौपाल में विधायक योगेश शुक्ला ने मौजूद मुख्य अभियंता लेसा व अन्य लेसा अधिकारियों से कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है। इसे देखते हुए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, जिससे ओवरलोड के कारण ट्रांसफाॅर्मर जलने की समस्या न हो और आपूर्ति बनी रहे।
चौपाल में मुख्य अभियंता जानकीपुरम डीपी सिंह ने उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की विशेषताएं बताईं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सुबोध झा ने प्रतिदिन की रीडिंग की जानकारी, गलत रीडिंग से छुटकारा, मोबाइल एप से बिल भुगतान, टोल फ्री 1912 पर शिकायत निस्तारण के लाभ बताए।
चौपाल में प्रमुख रूप से चेयरमैन इटौंजा कमल अवस्थी, सुधाकर अवस्थी, क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश पांडेय, अधिशासी अधिकारी देवेश यादव सहित सभी सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।