{"_id":"67d9db59d6ae0fb61109b7e3","slug":"incorrect-test-reports-found-due-to-negligence-in-sampling-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1120493-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नमूने लेने में लापरवाही से मिल रही गलत जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नमूने लेने में लापरवाही से मिल रही गलत जांच रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज सीएचसी में मरीजों के खून के नमूने लेने व इनके रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है। नमूनों को सुरक्षित तरीके से लैब भी नहीं भेजा जा रहा है, जिससे गलत जांच रिपोर्ट आ रही हैं। सीएचसी प्रभारी से इसकी शिकायत की गई है।
दहियर गांव निवासी 55 वर्षीय सरोज को कई दिनों से खांसी आ रही थी। बृहस्पतिवार को वह मोहनलालगंज सीएचसी पहुंचीं तो डॉक्टर ने खून की जांच कराने की सलाह दी। सीएचसी पर नमूना लेकर जांच के लिए लोकबंधु अस्पताल की लैब भेज दिया गया। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन तीन ग्राम दर्शाया गया।
इससे परेशान तीमारदारों ने सरोज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां लिए गए नमूने की निजी पैथोलॉजी से आई रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन 13 ग्राम आया। सरोज के परिजनों ने मंगलवार को सीएचसी अधीक्षक से गलत रिपोर्ट दिए जाने की शिकायत की। आरोप है कि एक मरीज को खून जमने की रिपोर्ट सीएचसी से थमा दी गई।